फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले पिलाई शराब फिर शर्ट का फंदा बना किसान को घसीटकर बेदर्दी से मार डाला

Thu, 13 Jun 2019 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

भिवानी के गांव गोठड़ा में मंगलवार शाम से लापता किसान का बुधवार सुबह बणी में शव मिला। गले में शर्ट का फंदा बनाकर घसीटने से युवक की मौत हुई है। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।

विज्ञापन


मृतक के पिता ने गांव के ही दो व्यक्ति पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने पिता के बयान पर हत्या, एससी, एसटी एक्ट व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। वहीं दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक का भिवानी अस्पताल में चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया।

जानकारी अनुसार, मंगलवार शाम करीब छह बजे किसान 35 वर्षीय ताराचंद को उसी के दो साथी घर से बुलाकर लेकर गए थे। देर रात तक ताराचंद वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और रात को ही खोजबीन शुरू की गई।
विज्ञापन


बुधवार सुबह ताराचंद का शव गांव की बणी में मिला। जहां उसके गले पर गला घोंटने के निशान हैं वहीं मौके पर घसीटे जाने के भी निशान है। सूचना पर लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। भिवानी से एफएसएल टीम को बुलाया गया। मृतक खेतीबाड़ी करता था और उसके तीन बच्चे हैं। 

विज्ञापन

मृतक ताराचंद के पिता दयानंद ने पुलिस को बताया कि गांव के ही राम सिंह और गांव बारवास निवासी बेदी उसके बेटे ताराचंद को घर से बुलाकर लेकर गए थे। उन्होंने उसकी हत्या की है। बताया जाता है कि पहले भी इनका आपस में झगड़ा हुआ था।

जांच अधिकारी धर्मबीर ने बताया कि मामले में गहन जांच की जा रही है। वहीं लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सक की भिवानी मीटिंग में होने के कारण मृतक के शव का पोस्टमार्टम के लिए भिवानी भेजा गया। जहां चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया।

पहले पिलाई शराब, फिर शर्ट का फंदा बना की हत्या
किसान ताराचंद की हत्या के आरोपियों राम सिंह और गांव बारवास निवासी बेदी को पुलिस ने देर शाम गिगनाऊ बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया। दोनों भागने की फिराक में थे।

पुलिस की प्राथमिक पूछताछ में राम सिंह ने बताया कि उसकी ताराचंद के साथ पुरानी रंजिश थी। इसी कारण उसे घर से बुलाकर लाए। पहले उसे खूब शराब पिलाई और फिर लात-घूंसों से उसकी पिटाई की।

इसके बाद उसकी ही शर्ट को गले में बांधकर उसे घसीटा। इस दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस पूछताछ में हुए इस खुलासे की जानकारी देते हु एसएचओ कर्णपाल सिंह ने बताया कि राम सिंह ने पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए तारांचद को घर से बुलवाकर हत्या की है। आरोपियों का कोई आपराधिक रिकॉर्ड अभी तक सामने नहीं आया है। दोनों आरोपियों को मौके पर ले जाकर निशानदेही भी करवाई गई।

तारांचद का शव गोठड़ा गांव की बणी में मिला है। मृतक के पिता के बयान पर दो लोगों राम सिंह और बेदी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। -कर्णपाल सिंह, थाना प्रभारी, लोहारू थानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें