फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम से हाथापाई कर भगोड़े को छुड़वाया, एएसआई की वर्दी भी फाड़ी

Thu, 13 Jun 2019 12:17 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

धोखाधड़ी के मामले में अदालत से भगोड़ा करार आरोपी को थाना कोतवाली पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस मुलाजिम जब आरोपी को गाड़ी में बैठाकर थाने लाने लगे तभी 6-7 लोगों ने टीम से हाथापाई करके आरोपी को भगा दिया। थाना कोतवाली की पुलिस ने एएसआई के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


पुलिस से धक्कामुक्की करने में आरोपी की पत्नी भी नामजद हैं। इस हाथापाई में एक एएसआई की वर्दी तक फट गई। थाना कोतवाली के अतिरिक्त एसएचओ अमरीक सिंह ने बताया कि 2016 में थाना सिटी में संत प्रकाश सिंह उर्फ राजा निवासी औजला फाटक हाल निवासी गांव भगतपुर कपूरथला के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। 

विज्ञापन

इस मामले में आरोपी अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने आरोपी को भगोड़ा करार कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अदालत से थाना कोतवाली की पुलिस ने आर्डर हासिल हुए। इस पर थाना कोतवाली से एएसआई लाभ सिंह, एएसआई तरसेम सिंह, एचसी बलविंदर सिंह व एचसी कुलविंदर सिंह की टीम आरोपी संत प्रकाश सिंह उर्फ राजा की गिरफ्तारी के लिए उसके गांव भगतपुर में रेड की।

पुलिस ने छापामारी में आरोपी संत प्रकाश सिंह को काबू कर लिया। जब पुलिस टीम आरोपी को गाड़ी में बैठाकर थाने लाने लगी तो संत प्रकाश सिंह ने पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। पुलिस टीम आरोपी को गाड़ी में बैठाकर लाने के लिए जद्दोजहद करने लगी तो इस पर आरोपी की पत्नी हरविंदर कौर, हैप्पी, मन्ना और चरण सिंह के अलावा गांव के कई लोगों ने पुलिस से हाथापाई शुरू कर दी।

लोगों ने आरोपी संत प्रकाश सिंह को छुड़ाकर भगा दिया। इस धक्कामुक्की में एएसआई लाभ सिंह की वर्दी फट गई। अतिरिक्त एसएचओ ने बताया कि एएसआई लाभ सिंह के बयान पर 6-7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस हमले में कोई पुलिसकर्मी जख्मी नहीं हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें