फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapurthala News: उधारी चुकाने के बाद भी दोस्तों ने धमकाया, पुलिस घर भेजी, पूरे परिवार ने जहर खा लिया

Wed, 02 Aug 2023 06:09 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)

सार

थाना रावलपिंडी की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के कपूरथला के गांव संगतपुर में पैसे के लेनदेन से दुखी एक परिवार ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हरदीप सिंह (41), हरदीप की मां कुलदीप कौर (77), पत्नी रुचि (38), बेटी रूबानी (12) और नव (9) ने जहर निगला है। घर के मुखिया हरदीप सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने हरदीप की हालत नाजुक देखते हुए उसे सिविल अस्पताल जालंधर रेफर कर दिया है।

विज्ञापन


हरदीप सिंह की मां कुलदीप कौर के अनुसार बेटे ने अपने कुछ दोस्तों की उधारी चुका दी थी। बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर करने के बावजूद उसके दोस्त धमकाते थे। बीती रात दोस्तों ने पुलिस घर पर भेज दी। इससे उन्हें अपनी बेइज्जती महसूस हुई। इसके बाद बेटा जहरीला पदार्थ लाया और सभी ने अपनी इच्छा से सामूहिक तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया लेकिन वह सब तो बच गए। बेटे की हालत खराब है। 

हरदीप की पत्नी रुचि ने बताया कि उनकी दो बच्चियों व सास समेत उनकी हालत तो ठीक है। मगर पति हरदीप सिंह की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। पति का अभी इलाज चल रहा है। परिवार के एक सदस्य ने कहा कि पैसे के लेनदेन के मामले में मानसिक तनाव के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है। थाना रावलपिंडी की पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एसआई हरजिंदर सिंह ने बताया कि परिवार के बयान लिए जा रहे हैं। जांच के बाद ही कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें