फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुर : पुलिस चौकी में फंदे से लटका मिला ढाई साल का भगोड़ा, गिरफ्तारी के एक दिन बाद उठाया खौफनाक कदम

Sun, 14 Mar 2021 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

पंजाब के फिरोजपुर जिले की मुदकी पुलिस चौकी में आरोपी ने कमीज का फंदा बनाकर उससे लटक कर अपनी जान दे दी है। मामला रविवार तड़के का है। आरोपी ढाई साल से नशा तस्करी के मामले में भगोड़ा था। उसे शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। उसे रविवार को स्पेशल जज के समक्ष पेश किया जाना था। मृतक के परिजनों की ओर से क्षेत्र में शांति भंग न की जाए, इस कारण पुलिस और जिला प्रशासन ने पूरे जिले के थानों की पुलिस मुदकी में बुला ली थी।

विज्ञापन


डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि करीब ढाई साल पहले शिवराम निवासी मुदकी के वार्ड नंबर-आठ से 10 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। उसके खिलाफ थाना घल्लखुर्द में मामला दर्ज किया गया था। ढाई साल से आरोपी भगोड़ा था। शनिवार को शिव को पकड़कर पुलिस चौकी मुदकी में रखा गया था। 

रविवार को उसे स्पेशल जज के समक्ष पेश किया जाना था। तड़के साढ़े चार बजे शिव ने अपनी कमीज का फंदा बनाया और हवालात के गेट से लटक गया। उसकी चीख सुनकर गेट पर तैनात संतरी हवालात की तरफ दौड़ा। जब तक वह पहुंचा, उसकी मौत हो चुकी थी। उधर, मृतक के पिता बिक्कर ने बताया कि वह रिक्शा चलाकर घर का गुजारा करते हैं। उन्हें रविवार सुबह पता चला कि उनके बेटे ने पुलिस चौकी में फंदा लगा लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें