फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 75 लाख की हेरोइन पकड़ी

Mon, 26 May 2014 11:23 AM IST
अमित शर्मा/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली से अभी एक बड़ी खबर आ रही है। यहां पुलिस ने नाकेबंदी के दौरान 75 लाख की हेराइन समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक थाना फेज 1 को कल सूचना मिली थी कि मोहाली में कोई हेरोइन की डिलीवरी देने आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कल शाम से ही फेज 4 के चीमा अस्पताल के नजदीक नाकाबंदी कर दी थी।

आज सुबह नाके से गुजर रहे व्यक्ति को रोका तो उसके कपड़ों से 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में कीमत 75 लाख बताई गई है।

आरोपी की पहचान गुरदीप सिंह उर्फ बलबीर सिंह निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। एसएचओ राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उसका पुराना रिकार्ड तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें