फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला दूध पीने से एक ही परिवार के सात लोगों की बिगड़ी हालत

Wed, 22 Jun 2016 01:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अग्रोहा
विज्ञापन
अस्पताल
विज्ञापन
पनिहारी गांव में जहरीला दूध पीने से दो बच्चों सहित एक ही परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई, जिन्हें उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया है, जहां पर एक पांच वर्षीय बच्ची की हालत ज्यादा खराब है। 
विज्ञापन

चिकित्सकों को दिए बयान में पनिहारी निवासी कुलदीप ने बताया कि रविवार रात को उसने और उसकी पत्नी सुमन, पांच वर्षीय बेटी दिपांशु, पिता बलवान सिंह, मां कमलेश, छोटे भाई की पत्नी पूनम, बेटा लक्ष्य ने खाने के बाद दूध पिया था, जिससे सभी की हालत बिगड़ गई और सभी को मेडिकल कॉलेज अग्रोहा में दाखिल कराया गया। 
 
डॉ. राकेश शर्मा, सीएमओ अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ने बताया कि दूध में कोई जहरीला जानवर गिरने से सभी की हालत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज में सभी का उपचार चल रहा है। पांच वर्षीय बच्ची की हालत अधिक खराब बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें