छह साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी उसका चचेरा भाई ही बताया जा रहा है। पुलिस ने रेप का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अब तक गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, इस संबंध में पुलिस को पीड़ित की मां ने शिकायत दी है। उन्होंने बताया कि वह ज्वाइंट फैमिली में रहते हैं। बात 2014 की है। जब उनकी बेटी ढाई साल की थी। तब भी उनके भतीजे की तरफ से बेटी से रेप की कोशिश की गई थी, लेकिन घरवालों के दबाव के कारण उसने अपना मुंह बंद रखा। हालांकि वह इस बात को बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। इसके बाद उन्होंने आरोपी पर नजर रखी।
इसी बीच अगस्त माह मेें आरोपी ने दोबारा उनकी बेटी से रेप किया। उस समय भी परिवार वालों ने उसे मुंह बंद रखने का दबाव डाला, लेकिन वह नहीं मानी और पुलिस से संपर्क किया। थाना फेज-एक के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उनकी तरफ से लड़की की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने 376 रेप और सेक्शन चार और आठ पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।