फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: गाड़ी तेज चलाने से रोका तो कर दी बुजुर्ग की हत्या, रॉड से पीट-पीटकर ले ली जान

Tue, 08 Aug 2023 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

थाना जुल्कां के इंचार्ज हरजिंदर सिंह के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के गांव जुल्कां में मामूली बात पर 55 साल के एक बुजुर्ग की उसी के भतीजों व अन्य रिश्तेदारों ने लोहे की रॉड से वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया हैं। अरोपी फरार हैं। मृतक की पहचान अमर सिंह के तौर पर हुई है।

विज्ञापन


आरोपियों में नवदीप सिंह उर्फ नवी, वारिसदीप सिंह, बलजीत सिंह और सुखदेव सिंह शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक बुजुर्ग के घर के नजदीक ही आरोपी रहते हैं। आरोपी अक्सर तेज बाइक चलाते थे और बिना किसी कारण बाइक पर चक्कर काटते रहते थे। सोमवार देर शाम भी ऐसा ही हुआ। आरोपी तेज बाइक चला रहे थे। अमर सिंह उस समय घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था। 

उन्होंने आरोपियों को ऐसा करने से रोका तो तैश में आकर आरोपियों ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया। लोहे की रॉड से अमर सिंह के सिर व मुंह पर वार किया। इससे खून से लथपथ अमर सिंह जमीन पर गिर पड़े। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत दूधनसाधां अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल भेज दिया गया लेकिन वहां इलाज के दौरान अमर सिंह की मौत हो गई। थाना जुल्कां के इंचार्ज हरजिंदर सिंह के मुताबिक चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। जल्द ही आरोपी पकड़ लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें