फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में ममेरे भाई ने किया रिश्तों का कत्ल, गाय दिखाने के बहाने ले गया फिर यूं मार डाला

Wed, 24 Jun 2020 08:26 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बटाला (पंजाब)
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए मृतक गुरमीत सिंह के पारिवारिक सदस्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जमीन विवाद में मोहल्ला बाऊली इंद्रजीत इलाके के रहने वाले 50 वर्षीय गुरमीत सिंह की मंगलवार शाम उसके मामा के बेटे गुरदीप सिंह उर्फ काला ने किरच मारकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी मनजीत कौर के बयान पर थाना सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया। गुरमीत सिंह फर्नीचर बनाने का काम करता था। आरोपी मृतक के घर से करीब 100 फुट की दूरी पर रहते हैं।

विज्ञापन


मृतक गुरमीत सिंह की पत्नी मनजीत कौर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब 7 बजे उसके मामा ससुर अजीत सिंह का बेटा गुरदीप सिंह उर्फ काला उनके घर आया और  कहने लगा कि भाभी आज उसके पति को श्री हरगोबिंदपुर रोड पर गाय दिखाने लेकर जाना है। इसके बाद वह दोनों बाइक पर चले गए। 


यह भी पढ़ें- पाक युवती बोली- मोदी जी! बॉर्डर खोल दीजिए, शादी करनी है मुझे, लोग अब ताने मारने लगे हैं
विज्ञापन


रात करीब साढ़े 9 बजे उन्हें किसी का फोन आया कि उसका पति गुरमीत सिंह न्यू बटाला कालोनी में जख्मी हालत में पड़ा है। इस पर वह और उसका देवर दरबारा सिंह मौके पर पहुंची, वहां से उन्हें पता लगा कि पुलिस उसके पति को सिविल अस्पताल बटाला ले गई है। वह तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचीं, जहां पति उपचाराधीन था। जब उसने अपने पति से बात की तो उन्होंने बताया कि मामा के बेटे गुरदीप सिंह उर्फ काला ने किरच मारी हैं और उसे कालोनी में जख्मी हालत में फेंककर फरार हो गया है। इलाज के दौरान गुरमीत सिंह की मौत हो गई। 

मनजीत कौर ने आरोप लगाया उसके पति का कत्ल गुरदीप सिंह उर्फ काला ने अपने पिता अजीत सिंह की सलाह पर किया है। उसके पति गुरमीत सिंह की नानी की मौत करीब 28 साल पहले हुई थी। उनकी सारी जमीन उसके पति और उनके भाई-बहनों के नाम हो गई थी। जमीन महंगी और कालोनियों वाली होने के कारण उसका मामा ससुर अजीत सिंह और उसका लड़का गुरदीप सिंह पति पर दबाव बनाते थे कि वह खुद और अपने भाई-बहनों से उन्हें जमीन वापस दिलवाए। 
विज्ञापन


मना करने पर पिता-पुत्र ने पति का कत्ल कर दिया है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ परमजीत सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी मनजीत कौर के बयान पर अजीत सिंह और उसके बेटे गुरदीप सिंह उर्फ काला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें