फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शालीमार मॉल के मालिक के खिलाफ 43 शिकायतें

Mon, 07 Apr 2014 11:34 AM IST
सुशील राज/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
10.20 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में पकड़े गए शालीमार मेगा मॉल के एमडी आरके अग्रवाल ट्राइसिटी के लोगों से शोरूम और प्लाट दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका है। वह प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले ही लोगों से एडंवास रुपये ले लेता था।
विज्ञापन


यह खुलासा तब हुआ जब ट्राइसिटी के लोगों ने उनके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा पुलिस को शिकायतें दी। आर्थिक अपराध शाखा पुलिस के पास आरके अग्रवाल के खिलाफ 43 धोखाधड़ी की शिकायतें पहुंच चुकी हैं। अब इन शिकायतें पर लीगल राय ली जा रही, ताकि मामला दर्ज कर सके।

जमानत पर सात अप्रैल को होगी सुनवाई
बुडै़ल जेल में बंद आरके अग्रवाल ने जमानत के लिए अप्लाई कर रखी है। इसकी सुनवाई सात अप्रैल को होगी। मामले के जांच अधिकारी अग्रवाल की जमानत का विरोध करेंगे। पुलिस दलील देगी कि अग्रवाल केखिलाफ 43 ओर शिकायतें पुलिस केपास पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


पंचकूला पुलिस फाइल कर चुकी है लोगों की शिकायतें
आरके अग्रवाल के खिलाफ पंचकूला के लोगों ने शोरूम दिलाने केनाम पर लाखों रुपये ठगी की शिकायतें पुलिस को दे चुके हैं। लेकिन पुलिस ने सभी शिकायतों को फाइल कर दिया है। लोगों का कहना है कि पंचकूला पुलिस आरके अग्रवाल केसाथ मिली हुई है।

यहां-यहां कर चुका है ठगी
आरकेअग्रवाल ने मॉल में लोगों को शारूम देने केनाम पर ठगी कर चुका है। इसके अलावा सारंगपुर में उन्होंने प्रोजेक्ट तैयार कर 110 फ्लैट बनाए थे। जिन्हें उन्होंने करीब 300 लोगों को बेच दिया था। बाद में उन्होंने लोगों के रुपये वापस किए थे। इसके अलावा मोहाली फेज-8 में शॉपिग मॉल बनाकर शोरूम बुक किए और लोगों से ठगी की। मॉल बनाने का काम सिर्फ 40 दिन चला और अभी अधूरा पड़ा है। यही नहीं पंचकूला के मिर्जापुर में लोगों को प्लाट दिलाने केनाम पर रुपये ठग चुका है।

आरके अग्रवाल ट्राइसिटी के लोगों को ठग चुका है। उन्होंने पंचकूला शालीमार मॉल में शोरूम 62 लाख में खरीदा था। आज तो उन्होंने शारूम न मिला और न ही नगदी। पंचकूला पुलिस को शिकायतें दी लेकिन पुलिस ने कुछ कारवाई नहीं की।
पंकज अहूजा, दुकानदार, पंचकूला सेक्टर-11

2006 में उन्होंने मोहाली में बनने वाले मॉल में शोरूम खरीदने के लिए 23 लाख 30 हजार रुपये आरके अग्रवाल को दिए थे। 44 दिन बाद मॉल बनाना बंद हो गया। अब अग्रवाल रुपये नहीं दे रहा है। इसकी शिकायत उन्होंने आर्थिक अपराध शाखा पुलिस को दी है।
-विमला गुप्ता

इस मामले में पकड़ा था पुलिस ने
आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने शालीमार मेगा मॉल के एमडी आरके अग्रवाल को सेक्टर-9 के केवल गर्ग की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। केवल गर्ग ने शालीमार मॉल बनाने के लिए दस करोड़ बीस लाख रुपये इंवेस्ट किए थे, लेकिन बाद में उसने मॉल से आने वाली कमाई में से कोई हिस्सा नहीं दिया था।
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना पुलिस ने एमडी आरके अग्रवाल उनकी पत्नी कमलेश अग्रवाल और इंडस बैंक केब्रांच मैनेजर जतिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें