इसके बाद देर रात को पड़ोसी गोरी ने अपने साथियों को भी बुला लिया। निशान सिंह ने बताया कि करीब 6 बुलेट मोटरसाइकिलों पर कुछ युवक आए, जिन्होंने गन और तेजधार हथियार पकड़े थे। पहले उन लोगों ने बेटे व उसके साथियों से झगड़ना शुरू कर दिया। तब उन्होंने उन्हें समझाकर किसी तरह भेज दिया, बाद में वह फिर आए और मारपीट करने लगे।
जाते समय उन्होंने तीन लोगों को गोली मार दी। हमलावरों ने करीब 6 गोलियां चलाई। गोली से पाल सिंह, जूनस मसीह और सुखविंदर सिंह जख्मी हुए हैं, जबकि तेजधार हथियारों से उनका बेटा जसप्रीत जख्मी हुआ है। सभी को इलाज के लिए बटाला के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जिनमें से जूनस मसीह को उसकी हालत नाजुक देखते हुए अमृतसर रेफर कर दिया गया है। वहीं हमलावरों का एक बुलेट मोटरसाइकिल जो लोगों ने पकड़ा था, पुलिस ने उसे कब्जे में लिया है।