फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता और दोनो बेटों ने जमकर पी रखी थी शराब, टॉयलेट से निकली बुजुर्ग की लाश

Mon, 14 Jan 2019 07:24 PM IST
gaurav gaurav क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव दिल दहला देने वाली घटना का खुलासा सोमवार को हुआ। शराब के नशे में धुत पिता और बेटों के बीच हुई लड़ाई में एक की मौत हो गई। जब पुलिस ने हत्या की घटना का खुलासा किया तो पूरे गांव के होश उड़ गए। 
विज्ञापन


फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर में शराब के नशे में पिता की हत्या करने और भाई को घायल करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हुई खुरपी बरामद की है। मृतक की छोटी पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने उसके भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस लाइन सभागार में सोमवार को सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी ने पत्रकार वार्ता में बताया कि रविवार की रात करीब नौ बजे कमालगंज थाना क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी सिपाही लाल ने पिता छविनाथ की खुरपी मारकर हत्या कर दी थी।

 
विज्ञापन

बड़े भाई शंकर लाल को खुरपी मार कर घायल कर दिया था। घायल लोहिया अस्पताल में भर्ती है। छविनाथ की छोटी पुत्री कविता की तहरीर पर सिपाहीराम के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद कमालगंज पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया।

रात में एसएसआई विक्रम सिंह व एसआई हरेंद्र सिंह ने सिपाही रवींद्र सिंह के सहयोग से भोजपुर गांव में मस्जिद के पास सिपाहीराम को पकड़ लिया। उसकी निशानदेही पर खुरपी को बरामद कर लिया गया है। मृतक की पुत्री कविता ने बताया कि पिता और दोनों भाई शराब पिए थे। इनमें झगड़ा होने लगा था। पिता को शौचालय में धकेल दिया था। इससे उनके कुंडी लग गई और मौत हो गई। पुलिस ने पिता के हत्यारोपी पुत्र को रिमांड मजिस्ट्रेट के यहां पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें