फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोहतक में हत्या: पत्नी और बेटियों को लेने आए पानीपत के युवक को मारी गोली, शव फेंक कर हत्यारे कार भी ले गए

Fri, 02 Jul 2021 12:07 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)

सार

पत्नी और अपनी बेटियों को लेने पानीपत से रोहतक पहुंचे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरुवार तड़के तीन बजे हत्यारों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी जलेबी चौक के पास शव फेंक कर कार भी अपने साथ ले गए। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और एफएसएल डॉ सरोज दहिया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से दो बेटियों संग लौटी पत्नी को लेने रोहतक आ रहे पानीपत के युवक की लुटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी और कार लेकर लेकर फरार हो गए। गुरुवार तड़के तीन बजे झज्जर रोड स्थित जलेबी चौक पर शव मिला, जहां मृतक की पत्नी व बेटियां इंतजार कर रही थी। शिवाजी कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मैनपुरी के फूलापुर निवासी पूनम ने दी शिकायत में बताया कि वह परिवार सहित लंबे समय से पानीपत की मखीजा कालोनी में रहती है। वह बेटियों के साथ देवर संतोष की शादी में मैनपुरी गई थी। बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे पति सौरभ सक्सेना (38) से बात हुई, जो पानीपत में घर पर था। 

मैंने अपने पति से कहा कि राजस्थान के श्रीगंगानगर जाने वाली बस में सवार हो रही हूं। बस रोहतक तड़के तीन बजे बाईपास पर पहुंचेगी, वहां से हिसार की तरफ चली जाएगी। ऐसे में वह रोहतक लेने आ जाए। पूनम का कहना है कि वह निजी बस में मैनपुरी के सिरसागंज से होते हुए पलवल, फरूखनगर व झज्जर होते हुए झज्जर बाईपास पर पहुंची। बस से उतरकर जलेबी चौक स्थित पेट्रोल पंप पर खड़ी होकर पति का इंतजार करने लगी। साथ में बेटी नैंसी व खुशबू भी थी। उसने अपने पति सौरभ को फोन किया। 
विज्ञापन


बार-बार कॉल करने के बावजूद सौरभ कॉल रिसीव नहीं कर रहा था लेकिन घंटी नजदीक ही सुनाई दे रही थी। वह थोड़ा आगे चली तो उसके पति सौरभ का शव मिला, जिसे गर्दन में पीछे से गोली मारी गई थी। मामले की सूचना पाकर डीएसपी महेश कुमार, शिवाजी कालोनी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बलवंत सिंह व एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची। 

दोस्त की कार मांगकर लाया था सौरभ
पुलिस जांच में पता चला है कि सौरभ सक्सेना पानीपत में कैंटर चलाता था। रात करीब 12 बजे उसकी पत्नी पूनम से बात हुई थी। पूनम ने कहा था कि बस उन्हें जलेबी चौक पर उतारेगी। इसके बाद वह अपने दोस्त की कार मांगकर लाया। जलेबी चौक से 120 मीटर दूर सौरभ का शव फेंका गया। बताया जा रहा है कि कार में दो युवक सवार थे, जिनसे सौरभ की हाथापाई भी हुई है, लेकिन उनमें से एक ने सौरभ की गर्दन में गोली मार दी। इसके बाद सौरभ की पत्नी व बेटियां उसका इंतजार कर रही थी, उनसे थोड़ी दूरी पर शव फेंक कर कार ले गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें