फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: तीन बच्चों की मां ने जहर निगला, मनचले से थी परेशान, मौत के बाद परिवार में मातम

Sun, 09 Oct 2022 04:59 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के अमृतसर में एक महिला ने जहर निगलकर आत्महत्या कर ली। महिला एक मनचले से परेशान थी। पुलिस ने केस दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के तीन बच्चे हैं। मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब में अमृतसर से करीब 25 किलोमीटर दूर अजनाला के एक गांव में तीन बच्चों की मां ने मनचले व्यक्ति से दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इसी गांव के एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। अजनाला पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता है। उसके परिवार में उसकी 35 वर्षीय पत्नी और तीन बच्चे हैं। उसने बताया कि कुछ साल पहले उसकी पत्नी के गांव के ही गुरनाम सिंह नामक युवक से प्रेम संबंध स्थापित हो गए थे। उसे इस बात का पता चलने पर उसने अपनी पत्नी को बच्चों का वास्ता देकर समझाया और उसकी पत्नी ने आरोपी से दूरी बना ली। 

उसने बताया कि पिछले तीन महीनों से आरोपी उसकी पत्नी को दोबारा मिलने का लगातार प्रयास कर रहा था। इस बीच आरोपी उसकी पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर कर रहा था। पत्नी ने जब इस बाबत साथ बात की तो उसने गांव के कुछ लोगों के साथ आरोपी को समझाया कि वह अपनी हरकतों से बाज आ जाए लेकिन आरोपी पर इसका कोई असर नहीं हुआ और वह उसकी पत्नी को लगातार प्रताड़ित करता रहा। उसकी पत्नी ने आरोपी गुरनाम से दुखी होकर शनिवार को जहरीला पदार्थ निगल लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले के जांच अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें