दोनों में रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया। यह देख रोशन और संदीप दोनों को समझाने लगे। इसी बीच रितिक ने फोन कर अपने पिता ब्रह्मपाल, चाचा महिपाल, दूसरे चाचा ओमपाल, और उनके बेटे नरेश, प्रदीप, प्रवीण व सचिन को बुला लिया। आरोप है कि ब्रह्मपाल ने आते ही लाइसेंसी पिस्तौल से संदीप की छाती में गोली मार दी। उसकी मौत हो गई। जबकि सचिन पुत्र महिपाल ने देसी पिस्तौल से रोशन पर कई फायर किए लेकिन वह बाल-बाल बच गया। ओमपाल पुत्र हुकमसिंह ने भी दोनों पर फायरिंग की। चाचा रकम सिंह पुत्र भागू, सोनू व सतबीर पुत्र रकम सिंह पर गंडासियों से हमला किया गया। तीनों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि संदीप की हत्या ब्रह्मपाल, रितिक और ओमपाल ने की है।
प्लॉट के विवाद में हुई दुश्मनी
कुछ माह पहले संदीप के परिवार का रितिक के परिवार के साथ 600 गज के प्लॉट पर विवाद हुआ था। विवाद पंचायती तौर पर सुलझा लिया गया था। रितिक के परिवार ने समझौते पर संदीप के परिवार को पैसे भी दे दिए थे लेकिन दिलों में रंजिश अब भी बरकार थी। इसे ही घटना का कारण माना जा रहा है।
जसबीर पर भी चलाई गोलियां
सोनू का भाई जसबीर भी झगड़े की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गया था। उसने बताया कि ओमपाल, रितिक व ब्रह्मपाल ने उस पर भी तीन गोलियां चलाई थीं। लेकिन वह बच गया।
पुलिस ने मामले में पांच महिलाओं समेत 13 पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। ये झगड़ा परिवार के लोगों के बीच आपसी विवाद को लेकर हुआ है। पुलिस की टीमें आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। -उमर मोहम्मद, एसएचओ सेक्टर 29 थाना पुलिस