फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala: शराब ठेके के कारिंदे की बेरहमी से हत्या, शव गेहूं के खेत में फेंका, कुत्तों ने लाश को नोच-नोच कर खाया

Fri, 19 Jan 2024 11:46 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पंजाब के पटियाला में बिहार के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक शराब ठेके पर काम करता था। ठेके के पीछे ही गेहूं के खेत में लाश मिली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा। अभी अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
मृतक अनिकेत कुमार सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के थाना पातडां के गांव करीमनगर में शराब ठेके पर काम करने वाले कारिंदे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। कारिंदे का शव ठेके के पीछे गेहूं के खेत में मिला, जहां आवारा कुत्ते सारी रात लाश को नोच-नोच कर खाते रहे। पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में शव को बरामद कर अज्ञात हत्यारों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि केस को जल्द हल करके आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मृतक की पहचान अनिकेत कुमार सिंह (27) के तौर पर हुई है। वह मूलरूप से बिहार के गांव डंगराहां थाना महिसी जिला मोतिहारी का रहने वाला था।

जानकारी के मुताबिक पिछले कुछ समय से अनिकेत कुमार पटियाला जिले के गांव करीमनगर में एक शराब ठेके पर काम कर रहा था। मृतक के चचेरे भाई उज्जवल कुमार के मुताबिक उसे सूचना मिली कि अनिकेत कुमार का शव ठेके के पीछे गेहूं के खेत में पड़ा है। मौके पर जाकर देखा तो आवारा कुत्तों ने सिर, कमर, आंखें व जबड़ा खा लिया था। शव अर्द्धनग्न हालत में मिला। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक अनिकेत की गर्दन पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है, जिससे उसकी मौत हुई है। पुलिस केस हल करने के नजदीक है। जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। इलाके के शराब ठेकेदारों ने भी पुलिस प्रशासन से कातिलों को पकड़कर मृतक को इंसाफ दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें