फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में बड़ी घटना: महिला ने ढाई साल के बेटे के साथ लगाई फांसी, यह देख पति ने भी फंदा लगाया, महिला की मौत

Sun, 20 Jun 2021 05:13 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के जींद में एक 25 साल की महिला ने अपने बेटे के साथ फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने तत्काल दोनों को नीचे उतारा। उधर, इस घटना के बारे में जैसे ही महिला के पति को जानकारी हुई तो वह भी फंदे पर झूला लेकिन समय रहते उसे भी लोगों ने नीचे उतार लिया। महिला की मौत हो गई है। पति और बेटे अस्पताल में भर्ती हैं। 
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांगोली गांव में रविवार दोपहर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। गांव में 25 वर्षीय महिला ने अपने ढाई साल के बेटे समेत फांसी लगा ली। दूसरे कमरे में मौजूद परिजनों को जैसे ही इसका पता चला तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही महिला के पति ने भी फांसी लगा ली। परिवार वालों ने तीनों को तुरंत नीचे उतार लिया लेकिन महिला की मौत हो गई है और उसके पति व बेटे का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एएसपी नितिश अग्रवाल ने बताया कि 28 वर्षीय अजीत की शादी करीब चार साल पहले सोनीपत जिला के कैनाल गांव निवासी संध्या के साथ हुई थी। दोनों के बीच झगड़ा रहता था। रविवार को संध्या के सास-ससुर रिश्तेदारी में मातम पर गए थे। तभी उसने घर का दरवाजा बंद कर खुद व अपने ढाई साल के बेटे को फांसी लगा दी। पास के ही कमरे में परिजनों को जैसे ही घटना का आभास हुआ तो उन्होंने दरवाजा तोड़कर दोनों को फंदे से उतारा। 

इस दौरान संध्या की मौत हो चुकी थी और ढाई साल का बेटा लक्की जिंदा था। इस पर लक्की को इलाज के लिए रोहतक पीजीआई लेकर जाया गया। वहीं घटना की सूचना संध्या के मायका में दी गई। संध्या के मायका पक्ष के लोग सीधे पिल्लूखेड़ा थाना पहुंचे और पुलिस को लेकर गांव आए। इसकी सूचना मिलते ही संध्या के पति अजीत ने भी फांसी लगा ली। उसे हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के अनुसार फिलहाल संध्या के पति अजीत व बेटे की हालत स्थिर है। वहीं संध्या की मौत हो चुकी है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल सिंह के अनुसार परिजनों के बयान व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें