फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में 25 लाख की लूट: फर्जी आयकर अधिकारी बन पहुंचे, कनपटी में रिवॉल्वर लगा वारदात को दिया अंजाम

Sun, 04 Sep 2022 08:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

सज्जन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का सौदा किया था। यह 25 लाख रुपये उसी जमीन के बयाने के थे। इन रुपये से आगे जमीन लेनी थी। इस संबंध में खन्ना के डीएसपी विलियम जे जी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना के गांव रोहाणों खुर्द में रविवार को सज्जन सिंह के घर नकली आयकर अधिकारी बनकर पहुंचे चार लुटेरों ने कनपटी पर रिवॉल्वर रखकर 25 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। इसके बाद सज्जन सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि सुबह करीब 5:00 बजे एक गाड़ी घर के बाहर रुकी। गाड़ी से दो लोग बाहर आए और कहा कि वे आयकर अधिकारी हैं। 

विज्ञापन

उन्हें जानकारी मिली है कि उनके पास 25 लाख रुपये हैं। जांच के बहाने दो लोग घर में घुसे। जब उन्हें रुपये वाले कमरे में ले गए तो बाहर खड़े दो लोग भी आ गए और उनमें से तीन ने अपनी-अपनी रिवॉल्वर निकाल ली।  

सज्जन सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी जमीन का सौदा किया था। यह 25 लाख रुपये उसी जमीन के बयाने के थे। इन रुपये से आगे जमीन लेनी थी। इस संबंध में खन्ना के डीएसपी विलियम जे जी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें