फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में बड़ा हादसा: पटरी के पास लगा था बाजार, ट्रेन की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत

Sun, 04 Sep 2022 07:27 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सैंकड़ों की संख्या में लोग पटरी पार कर इधर-उधर जा रहे थे। हर किसी का ध्यान खरीददारी करने पर था। तभी अचानक लुधियाना की तरफ से आई अंबाला पैसेंजर ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते ट्रेन की जोरदार टक्कर के बाद वह कई फुट दूर जा गिरे और फिर ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद शवों को कब्जे में लेती जीआरपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में बड़ा हादसा हुआ है। लुधियाना में ढोलेवाल पुल के पास रविवार शाम अंबाला पैसेंजर की चपेट में आने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन की चपेट में आने के बाद तीनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मृतकों के शव करीब आधे घंटे तक पटरी पर ही पड़े रहे लेकिन चंद कदम की दूरी पर स्थित थाना डिवीजन-6 से कोई पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचना जरूरी नहीं समझा। 

विज्ञापन


तकरीबन पौने घंटे बाद थाना जीआरपी की पुलिस ने आकर शवों को कब्जे में लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह हादसा पटरी किनारे बाजार लगे होने की वजह से हुआ। हर सप्ताह की तरह इस रविवार को भी ढोलेवाल पुल के नीचे पटरी के पास बाजार लगा था, जहां पर खरीदारी करने वालों की काफी भीड़ नजर आ रही थी। 

सैंकड़ों की संख्या में लोग पटरी पार कर इधर-उधर जा रहे थे। हर किसी का ध्यान खरीददारी करने पर था। तभी अचानक लुधियाना की तरफ से आई अंबाला पैसेंजर ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते ट्रेन की जोरदार टक्कर के बाद वह कई फुट दूर जा गिरे और फिर ट्रेन उनके ऊपर से गुजर गई। देर शाम को एक मृतक की पहचान चंदभान के रूप में हुई है। वह मूलरूप से यूपी का रहने वाला था। बाकी दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

 

तीन लोग अंबाला पैसेंजर की चपेट में आए हैं। हमने शव कब्जे में ले लिए हैं। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। सुखविंदर सिंह, एसआई, जीआरपी, लुधियाना।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें