फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सौतेली मां और ताया-ताई पीटते हैं, इसीलिए मैं जीना नहीं चाहता', वीडियो बनाया और कर ली आत्महत्या

Mon, 22 Jul 2019 02:56 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारायणगढ़(अंबाला)
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
सौतेली मां और ताया-ताई पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए 24 वर्षीय युवक प्रीतपाल सिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर जान दे दी। मामला हरियाणा के अंबाला जिले के नारायणगढ़ का है। जहर खाने से पहले प्रीतपाल ने वीडियो बनाकर अपने मामा के पास भेजा, जो सेना में हैं और गुजरात में तैनात हैं। पुलिस ने मृतक युवक की मामी की शिकायत पर पिता, सौतेली मां बिंदर कौर, ताया सुखदेव सिंह, ताई रेनू पर केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन


मृतक की मामी प्रीतम कौर पत्नी अजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वार्ड नं. 11 निवासी प्रीतपाल सिंह के पिता सुखविंद्र सिंह मूल रूप से गांव पंजोडी के रहने वाले हैं। पिता ने वार्ड में ही एक कोठी बनाई थी, जिसमें प्रीतपाल सिंह रहता था। प्रीतपाल कार चलाने का काम करता था। उसके पास दो गाड़ियां थीं। पिता सुखविंद्र सिंह फ्रांस गया हुआ है और वहीं पर उसका बिजनेस है। मृतक का भाई अमेरिका में नौकरी करता है। मृतक की मां की मौत हो गई थी तो पिता सुखविंद्र ने दूसरी शादी कर ली।

दूसरी मां प्रीतपाल के साथ ही रहती थी। साथ में उसके दादा-दादी भी रहते थे। मामी ने आरोप लगाया है कि सौतेली मां की नजर सुखविंद्र की जायदाद पर थी। जायदाद में एक कोठी है, जो दोनों भाइयों के नाम पर है। इसको लेकर सौतेली मां बिंदर कौर व ताया-ताई निवासी पंजोडी प्रीतपाल को प्रताड़ित करते थे। कई बार उससे मारपीट भी की थी। सौतली मां व ताया-ताई से तंग आकर ही शनिवार को रात के समय उसने जहरीला पदार्थ खाकर जीवन लीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में सौतेली मां व ताया-ताई को बताया मौत का जिम्मेदार

प्रीतपाल सिंह ने जहर खाने से पहले अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाकर आने मामा को भेजी। उसने वीडियो में कहा, मामा मैं जहर खा रहा हूं। मैं इन तीन लोगों से तंग हूं। एक सौतेली मां बिंदर कौर, दूसरा ताया सुखदेव सिंह और तीसरा ताई रेनू है, जिनके कारण मैं जहर खा रहा हूं। ये लोग मुझे बहुत टॉर्चर करते हैं। मारपीट की जा रही है। मेरे शरीर पर डंडों के निशान हैं। मामा इन्हा नू छड्डी ना। मेरे ताया ने मेरी मां को भी मारा था। यह सौतली मां आकर हमारी जायदाद पर हक जमा रही है।

पीड़ित के परिवार ने शिकायत और वीडियो दी है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। प्रीतपाल के शव को पोस्टमार्टम उसके मामा के आने पर होगा, जो एक सैनिक हैं। उनकी ड्यूटी गुजरात में है।
- अरविंद, थाना प्रभारी, नारायणगढ़

मृतक की मामी प्रीतम कौर की शिकायत पर पिता, सौतेली मां, ताया व ताई के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
- जयगोपाल, जांच अधिकारी, नारायणगढ़ थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें