फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 ऐसी यूनिवर्सिटी, जिन्हें पीयू में दाखिले के लिए किया ब्लैकलिस्ट

Wed, 13 Jun 2018 04:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
दाखिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कॉलेज और यूनिवर्सिटी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो ऐसे में स्टूडेंट्स यह भी ध्यान रखें कि कॉलेज का चयन जांच-परख कर करें। अक्सर ऐसे छात्र धोखे का शिकार हो जाते हैं, जो कम नंबर आने की वजह से अपने क्षेत्र की यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं ले पाते। इसके बाद जरिया रह जाता है डिस्टेंस एजूकेशन या अन्य क्षेत्रों में दूर-दराज बने संस्थान।
विज्ञापन


रीजन के छात्र धोखे का शिकार न हो जाएं, इसके लिए पीयू ने फर्जी यूनिवर्सिटीज का ब्यौरा हैंड बुक में दिया है। 24 ऐसी यूनिवर्सिटी हैं, जिन्हें फर्जी करार देते हुए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। पंजाब यूनिवर्सिटी में देश भर से स्टूडेंट आते हैं। ऐसे में पीयू ने पहले की फर्जी यूनिवर्सिटी की सूची जारी कर हिदायत दे दी है कि ब्लैक लिस्ट यूनिवर्सिटी की डिग्री लेकर कोई भी छात्र पीयू न आए और न ही आवेदन करे। क्योंकि ऐसी यूनिवर्सिटीज के पास-आऊट को दाखिला देने का पीयू में कोई प्रावधान नहीं रखा गया है।
विज्ञापन


ये फर्जी संस्थान, जिनकी डिग्री का नहीं है कोई वजूद
- मैथिली यूनिवर्सिटी, दरभंगा बिहार
- कॉमर्शियल यूनिवर्सिटी, दरियागंज दिल्ली
- यूनाइटेड नेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- वोकेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- एडीआर सेंट्रीक ज्यूरिडिशियल यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड इंजीनियरिंग, दिल्ली
- बदगावनी सरकार वर्ल्ड ऑपन यूनिवर्सिटी, कर्नाटक
- सेंट जॉन यूनिवर्सिटी, केरल
- राजा अरेबिक यूनिवर्सिटी, नागपुर
- डीडीबी संस्कृत यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन, कोलकाता
- इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसन एंड रिसर्च, ठाकुर पुरकर, कोलकाता
- वाराणसी संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी
- महिला ग्राम विद्यापीठ, प्रयाग इलाहाबाद
- गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग इलाहाबाद
- नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कांप्लेक्स, कानपुर
- नेताजी सुभाष चंद्र बॉस यूनिवर्सिटी, अलीगढ़ यूपी
- उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय, कोसी कलां मथुरा
- महाराणा प्रताप शिक्षा निकेतन विश्वविद्यालय, प्रतापगढ़
- इंद्रप्रस्थ शिक्षा परिषद, मकनपूर नोएडा
- नॉर्थ ओडिसा यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, उड़ीसा
- भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ यूपी
- गुरुकुल विश्वविद्यालय, वृंदावन यूपी
- नाभारत शिक्षा परिषद, रोरकेला उड़ीसा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें