फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khanna News: नशे में आया बेटा... छत पर गया, सुबह नहीं उठा, मां ने देखा तो सांस नहीं चल रही थी

Thu, 22 Jun 2023 07:22 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)

सार

खन्ना सिटी थाना 1 की पुलिस ने बिट्टू कुमार के पिता फूल चंद पासवान के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की। एएसआई सुराजदीन ने बताया कि फूल चंद शिकायत दी है कि उसके बेटे बिट्टू ने अधिक शराब पी रखी थी, जिस वजह से मौत हुई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के खन्ना में 20 वर्षीय एक युवक की अधिक शराब पीने से मौत हो गई। युवक का शव घर की छत से मिला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट में मौत के असली कारण सामने आएंगे। मृतक की पहचान बिट्टू कुमार (20) निवासी जीटीबी नगर (ललहेड़ी रोड) खन्ना के तौर पर हुई। 

विज्ञापन


बिट्टू कुमार की माता सुनीता देवी ने बताया कि उसका सबसे बड़ा बेटा नशे का आदी था। कभी शराब ज्यादा पीता था तो कभी अन्य प्रकार का नशा करता था। नशे की पूर्ति के लिए उसके बेटे ने अपना मोबाइल भी गिरवी रख दिया था। अनेक बार समझाने के बावजूद उसका बेटा नशा नहीं छोड़ रहा था। बुधवार की रात को भी बेटा नशा करके आया। नशे की हालत में ही बिट्टू घर की छत पर सो गया। 

उन्होंने सोचा कि नशा किया है... जब होश में आएगा तो खुद नीचे आ जाएगा लेकिन सुबह तक छत से नीचे नहीं आया। जब उन्होंने जाकर देखा तो छत पर बेटा लेटा था, सांसें नहीं चल रही थीं। जब सिविल अस्पताल खन्ना लाया गया तो डॉक्टरों ने मृत करार दिया।
विज्ञापन


पिता के बयान पर कार्रवाई
खन्ना सिटी थाना 1 की पुलिस ने बिट्टू कुमार के पिता फूल चंद पासवान के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की। एएसआई सुराजदीन ने बताया कि फूल चंद शिकायत दी है कि उसके बेटे बिट्टू ने अधिक शराब पी रखी थी, जिस वजह से मौत हुई। कानूनी तौर पर पोस्टमार्टम कराया गया है। इसकी रिपोर्ट में सभी तथ्य सामने आ जाएंगे कि वाकई बिट्टू की मौत शराब की अधिक मात्रा से हुई या फिर कोई अन्य कारण है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें