फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: सरहिंद नहर में डूबने लगे तीन युवक, दो को बचाया गया, एक की मौत

Mon, 22 May 2023 12:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

मृतक युवक मोहम्मद समीर अजीत रोड पर रहता था और गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। सहारा टीम ने मामले की सूचना मृतक युवक के परिजनों और थाना थर्मल पुलिस को दी। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नहर में डूबने से युवक की मौत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के बठिंडा में एक 20 वर्षीय युवक की रविवार को नहर में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 20 वर्षीय मोहम्मद समीर निवासी अजीत रोड के तौर पर हुई। जानकारी अनुसार रविवार शाम को गांव बीबी वाला के पास बठिंडा-सरहिंद नहर में तीन युवक नहाने पहुंचे थे। तीनों युवक नहर के पानी में डूबने लगे। 

विज्ञापन


शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने नहर में कूदकर डूब रहे युवकों को बचाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। इस दौरान दो युवकों को तो स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि एक युवक नहर में डूब गया। घटना की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की रेस्क्यू टीम के संदीप गिल, विक्की कुमार, राजिंदर कुमार और संदीप गोयल ने मौके पर पहुंचे।

सहारा कार्यकर्ता विक्की कुमार ने कुछ ही देर में युवक को बाहर निकाला और तुरंत सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया गया। जहां पर डॉक्टरों एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक मोहम्मद समीर अजीत रोड पर रहता था और गोलगप्पे की रेहड़ी लगाता था। सहारा टीम ने मामले की सूचना मृतक युवक के परिजनों और थाना थर्मल पुलिस को दी। पुलिस ने अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें