फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर युवक से ठगे 20 लाख, एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

Sat, 23 Jun 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगी - फोटो : demo photo
विज्ञापन
प्रदेश भर में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के मामले थमते नहीं दिख रहे हैं। ताजा मामला संगरूर का है। जहां एक युवक के साथ ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 20 लाख रूपये की ठगी की गई। 
विज्ञापन

 संगरूर के गांव खेड़ी कला निवासी जसवीर सिंह चाहल तथा सुच्चा सिंह निवासी गांव बसंतपुरा (पटियाला) के पारिवारिक सदस्यों को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।  

जिला पुलिस अधीक्षक मोगा को दिए शिकायत पत्र में जसवीर सिंह चाहल तथा सुच्चा सिंह ने कहा कि वह किसी काम के संबंध में 2014 में मोगा आए थे। उस समय उन्होंने सब जेल मोगा के पास स्थित वर्ल्ड वाइड ओवरसीज सर्विस के कार्यालय भी आए थे और रंजीत सिंह मट्टू से बात की। उस समय उसकी पत्नी नवजोत कौर भी मौजूद थीं। जसवीर सिंह ने कहा कि वह खुद पत्नी, बेटी जसमनप्रीत कौर व बेटा गुरकमल सिंह को विदेश भेजने की बात की।
विज्ञापन


ट्रैवेल एजेंट ने 35 लाख रुपये के पैकेज में उन्हें आस्ट्रेलिया भेज देने की बात कही। जिस पर पासपोर्ट व अन्य दस्तावेज सहित पांच लाख रुपये की मांग की। उन्होंने साढ़े तीन लाख रुपये रंजीत सिंह मट्टू को उसकी पत्नी के सामने दे दिए और बाद 21 नवंबर 2014 को दो लाख रुपये, 10 फरवरी 2015 को चार लाख रुपये, 10 जुलाई 2015 को 90 हजार रुपये उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद 2016 में उन्होंने कहा कि तुम्हारे वीजे लग गए हैं, बाकी पैसे मेरे अकाउंट में डाल दिए जाए। जिस पर एचडीएफसी ब्रांच नंगल से 1 नवंबर 2016 को पांच लाख रुपये तथा 12 फरवरी 2016 को 1 लाख 50 हजार रुपये रंजीत सिंह के खाते में डाल दिए। 
 

इन्हें भी बनाया ठगी का शिकार
इसी तरह शिकायतकर्ता सुच्चा सिंह ने अपने बेटे हरिंदर सिंह को विदेश भेजने की बात कही तो ट्रेवल एजेंट रंजीत सिंह उर्फ मट्टू ने कहा कि 16 लाख रुपये खर्च आएगा। मुझे 6 लाख रुपये एडवांस दे जाए। जिस पर सुच्चा सिंह ने 3 जून 2016 को पंजाब नेशनल बैंक बसंतपुरा से चार लाख रुपये उनके खाते में ट्रांसफर करवाए और बेटे का पासपोर्ट तथा दस्तावेज व अन्य दस्तावेज भी ट्रेवल एजेंट को दिए। जब उन्हें कहा कि अगर काम नहीं बनता तो पैसे वापस कर दिए जाए तो उसने 16 लाख तथा 4 लाख रुपये के चेक दिए, जो बाउंस हो गए।
 

इस तरह आरोपी ने जसवीर सिंह के साथ 16 लाख तथा सुच्चा सिंह के साथ 4 लाख रुपये की ठगी की है। जिला पुलिस अधीक्षक मोगा के निर्देश पर इसकी जांच डीएसपी सिटी केसर सिंह द्वारा की गई। जांच समय दोनों शिकायतकर्ताओं के आरोप सही पाए जाने पर ट्रेवल एजेंट रंजीत सिंह उर्फ मट्टू पुत्र फतेह सिंह निवासी गांव डाला (मोगा) के खिलाफ थाना सिटी मोगा में केस दर्ज किया है। मामले की अग्रिम जांच सहायक थानेदार गुरनेक सिंह द्वारा की जा रही है। जिन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी बाकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें