फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े बेचने की आड़ में ड्रग्स सप्लाई, नाइजीरियन को 2 साल कैद

Thu, 12 May 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
जेल
विज्ञापन
कपड़े बेचने की आड़ में नाइजीरियन करता था ड्रग्स सप्लाई कोर्ट ने सुनाई 2 साल कैद की सजा। दो साल पहले 11 मई के दिन 27 ग्राम कोकीन के साथ पकड़े गए नाइजीरियन मूल के चार्ल्स इजूशूकवू को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने 2 साल कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


साथ ही उस पर 10 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना न चुकाने की सूरत में उसे 3 महीने और जेल में रहना पड़ेगा। चार्ल्स के खिलाफ सेक्टर-17 थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 21 के तहत मई 2014 को केस दर्ज किया था।

11 मई को सेक्टर-17 थाना पुलिस ने फायर आफिस के पास वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था। दोपहर करीब पौने 5 बजे सेक्टर-17 आईएसबीटी के पुराने कोर्ट कॉम्पलेक्स से एक विदेशी नागरिक पैदल आ रहा था। नाके के पास पुलिस ने उसे रोका और पासपोर्ट दिखाने को कहा। इस पर वह अपनी मूल पहचान का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। उसने पुलिस को बताया कि वह कपड़ों का कारोबार करता है और बिजनेस वीजा पर भारत आया है। वह सेक्टर-17 में एक होटल में ठहरा हुआ था।
विज्ञापन

 
पुलिस उससे पूछताछ कर ही रही थी कि इसी बीच उसने पेंट से एक पॉलीथिन निकाला और फेंकने की कोशिश की। इस पर पुलिसकर्मियों की उस पर नजर पड़ गई। पॉलीथिन उठाकर देखा तो उसमें से कोकीन बरामद हुई। इस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। बाद में पूछताछ में उसने अपना नाम चार्ल्स निवासी नाइजीरिया बताया। जांच में पता चला कि वह दिल्ली के द्वारका में एक महीने से ठहरा हुआ था और कपड़े बेचने की आड़ में ड्रग्स सप्लाई करता था। पुलिस ने उसका पासपोर्ट और वीजा सीज कर दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें