फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉलर एक्सचेंज के नाम पर युवकों ने ठगे 2 लाख रुपये

Sat, 26 Mar 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
धोखा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डालर एक्सचेंज करवाने के नाम पर जालसाजों  के गैंग ने एक बार फिर शहर में युवकों को अपना शिकार बनाया है। इस बार ठगों ने अपना शिकार पंचकूला में ढूंढा और वारदात को अंजाम शहर में दिया।
विज्ञापन


फरवरी महीने में दूसरी बार ठगों ने  20-20 डालर के नोट दिखाकर लाखों रुपये ठगे हैं। ठग युवकों को रुमाल में 20 डालर  के नोट के नीचे कागज थमा कर दो लाख रुपये ले गए। 18 मार्च को भी किशनगढ़ से एक व्यक्ति के साथ इसी तरह  ठगी करने  का मामला सामने आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी प्रेम मिश्रा से पंचकूला के सेक्टर 5 में 13 मार्च को एक कूड़ा उठाने वाला लड़का मिला।

आरोपी ने अपना नाम रोहित सेन बताया था। रोहित ने  प्रेम को 20 डॉलर का एक नोट दिखाकर कहा था कि उस नोट को वह बैंक से एक्सचेंज करवाना चाहता है। उसने बताया था कि उसके पास 20-20 डालर के 500 नोट हैं। प्रेम मिश्रा ने इस पर कहा कि बैंक वाले तेरे पूरा प्रूफ वगैरह मांगेंगे। युवक की कहानी सुनने के बाद प्रेम मिश्रा ने उससे 20 डालर का नोट चेक करवाने के लिए ले लिया। वह डालर चेक करवाने पर असली निकला। पीड़ित ने बताया कि अगले दिन फिर आरोपी ने उसे मनीमाजरा श्मशान घाट के पास बुलाया।
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि वहां पर रोहित के पास एक और युवक आया वह पागल होने का नाटक कर रहा था। आरोपियों ने प्रेम से 2 लाख रुपये मांगे और उसके बदले सारे डॉलर देने का लालच दिया। वह उनके झांसे में आ गया। पीड़ित ने अगले दिन पैसों का इंतजाम कर देने को कहा। 15 मार्च को वे फिर उसी जगह पैसे लेकर मिले।

पीड़ित प्रेम मिश्रा ने बताया कि उसने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर पैसों का इंतजाम कर के वहा पहुंचे थे। आरोपियों ने पैसे लिए व रुमाल में बंधे डालर उनको देकर वहां से पैदल ही निकल गए। पीड़ित ने बताया कि उनके जाने के पांच मिनट बाद ही रुमाल खोल कर देखा तो ऊपर बीस - बीस डालर के नोट थे, उसके नीचे कागजों का बंडल था।

उसके बाद उन्होंने उन युवकों को काफी ढूंढा, लेकिन कोई पता नहीं चला। प्रेम मिश्रा ने बताया कि उसगैंग में महिलाएं भी हैं क्योंकि उन्होंने अपनी कथित मौसी से उसकी बात भी करवाई थी।

गौरतलब है कि बिल्कुल इसी तरह किशनगढ़ निवासी कुलवीर सिंह से दो युवक डालर बदलवाने का झांसा दे कर एक लाख रुपये ठग कर ले गए थे। कुलवीर को जालसाज किशनगढ़ में एक  मोबाइल रिचार्ज की दुकान पर मिले थे। कुलवीर को भी 20 डॉलर का नोट दिखाकर बदलवाने की बात कह कर ठगी की थी। अब तक उस मामले में भी जालसाज पकड़े नहीं गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें