वहीं संगरूर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए संगरूर के मूनक स्थित ग्रिड कालोनी निवासी देविंदर कुमार उर्फ काला से 30 लाख रुपये और रामपुर गुजरां निवासी संजीव कुमार से 18 लाख रुपये बरामद किए गए। इसके अलावा मानसा के गांव रायपुर निवासी निर्मल सिंह से एक करोड़ रुपये बरामद किए गए हैं। हालांकि मौके पर न मिलने के कारण पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है।
पूरी रकम बरामद करने के प्रयास जारी : डीजीपी
पंजाब पुलिस के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने ट्वीट कर कहा कि मामले में जांच जारी है। गबन की गई पूरी राशि बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार लोगों में एक मुख्य आरोपी का रिश्तेदार और एक पड़ोसी
गिरफ्तार किया गया हेड कांस्टेबल अमरीक सिंह मुख्य आरोपी एएसआई राजप्रीत सिंह का चाचा ससुर है। वह पटियाला के सिविल लाइन थाने में मुंशी के पद पर तैनात है। वहीं शकील अहमद दूसरे मुख्य आरोपी एएसआई जोगिंदर सिंह का पड़ोसी है।