फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: उधार पैसे वापस मांगे तो दोस्त की पीठ में घोंपा छुरा, बचाने पहुंचे भाई पर भी कातिलाना हमला

Tue, 06 Dec 2022 05:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उधार पैसे वापस मांगने पर एक युवक ने अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर एक दोस्त की पीठ पर खंजर घोंपकर निर्मम हत्या कर दी। जब पीड़ित का भाई बीच बचाव करने आया तो आरोपी उस पर भी कातिलाना हमला कर फरार हो गए। इलाके के लोगों ने इकट्ठा होकर घायल विक्की रावत (18) को निजी अस्पताल पहुंचाया। 

विज्ञापन


जहां उसकी हालत को देख डीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया और वहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पीएयू की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने इस मामले में विक्की के भाई घायल विजय की शिकायत पर ठेकेदार बलविंदर सिंह बल्लू, मनी संधू, कृष्णा और विकास के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों का पता लगाने के लिए छापामारी करने में जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार विक्की रावत डेयरी कांप्लेक्स की चांद कालोनी में रहता है। विक्की ठेके पर वेटर का काम करता है। विक्की के ठेकेदार बल्लू ने उससे 5500 रुपये उधार लिए थे और पैसे वापस करने की तारीख भी निकल चुकी थी। विक्की लगातार बल्लू से पैसे मांग रहा था। इसे लेकर बल्लू काफी गुस्से में था। बल्लू ने सोमवार की रात को विक्की को फोन कर कहा कि वह उसकी कालोनी में ही है और वह आकर पैसे ले जाए। इसी दौरान विक्की वहां चला गया। वहां आरोपियों के साथ विक्की की कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद मनी संधू के साथ एक बार फिर विक्की की बहस हो गई और मनी ने साथियों के साथ मिल वहां से जाने लगे विक्की की पीठ पर खंजर घोंप दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया और चिल्लाने लगा। 

विक्की के चीखने की आवाज सुन कर उसका भाई विजय वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उस पर भी तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया और वहां से फरार हो गए। थाना पीएयू के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चल पाया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें