फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-21 में दो गाडिय़ां आमने-सामने टकराईं, एक पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-21 में दो गाड़ियां आमने-सामने टकराईं, एक पलटी
विज्ञापन


- सेक्टर-2 चौकी में समझौते के दौरान दोनों पक्ष हुए आमने-सामने
- चौकी इंचार्ज ने हस्तक्षेप कर दोनों गुटों को करवाया शांत

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-21 महेशपुर फ्लाई ओवर लाइट प्वाइंट पर रविवार सुबह करीब छह बजे इनोवा और स्कॉर्पियों में आमने-सामने की टक्कर हो गईं। हादसा इतना तेज हुआ कि एक गाड़ी उछल कर डिवाइडिंग रोड पार कर सेक्टर-2 की तरफ जाकर गिरी। इस दुर्घटना में दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। गनीमत रही कि हादसे में किसी को चोट तक नहीं लगी। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-2 चौकी इंचार्ज मलकीत सिंह मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों के लोगों को वाहन के साथ सेक्टर-5 थाने ले आए।
विज्ञापन

मलकीत सिंह ने बताया कि इनोवा चालक जीरकपुर से बरवाला की तरफ जा रहा था, जबकि स्कॉर्पियो सवार पंचकूला से चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। दोनों गाड़ियों की रफ्तार काफी तेज थी। उन्होंने बताया कि हादसा गाड़ी को मोड़ने के दौरान हुआ। क्योंकि फ्लाई ओवर के ठीक सामने की रोड काफी ऊंची है, जिसके चलते हादसे के बाद कार मुड़ नहीं सकी और रोड से टकरा कर पलट गई। वहीं, घटना के बाद दोनों वाहन चालकों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया कि वह सही दिशा में थे और उनका सिग्नल ग्रीन था। मलकीत सिंह ने बताया कि थाने में समझौते के दौरान दोनों पक्षों में बहस भी हुई। दोनों पक्षों में समझौते की बात चलने के कारण अभी तक किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें