फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपर लीक की उड़ाई झूठी अफवाह, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पेपर लीक की उड़ाई झूठी अफवाह, केस दर्ज
विज्ञापन


- सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई
- पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। प्रदेश में आयोजित हुई ग्रुप डी पद पर भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक होने की झूठी अफवाह उड़ाकर पेपर रद्द करने की मांग करने वालों के खिलाफ सेक्टर-5 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने यह कार्रवाई स्टाफ सेलेक्शन बोर्ड के सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर की है। थाना प्रभारी अरविंद कंबोज ने बताया कि फिलहाल केस अभी अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है, जैसे ही आरोपी गिरफ्तार होंगे तो उन्हें नामजद किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेशभर में ग्रुप डी पद पर भर्ती के लिए एसएस बोर्ड के दौरान परीक्षा ली गई थी, जिसके लिए पंचकूला शहर में करीब 55 परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। चार दिवसीय इस परीक्षा में शहर से ही करीब 56 हजार से ज्यादा आवेदकों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों के अधिकारी बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट अलग-अलग सेंटरों पर नियुक्त किए गए थे, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की अनियमितता न बरती जाए। 43 वेन्यू पर कुल 55 सेंटर बनाए गए और उनमें करीब 28 हजार आवेदकों को अपीयर होना था। आठों सीटों की परीक्षा शांतिपूर्वक रही थी। परीक्षा सुबह 10.30 से 12 और दोपहर तीन से शाम 4.30 बजे तक हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आपको बता दें कि सरकार की ओर से ग्रुप डी के तहत 18,218 पदों की भर्ती के लिए करीब 17 लाख आवेदकों ने आवेदन दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी ने अफवाह उड़ा दी थी कि पेपर लीक हो गया है। इस पर आवेदकों ने पेपर रद्द करने की मांग की। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सुपरिंटेंडेंट ने शिकायत दी। जिस पर कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें