हादसे में एक बच्चे की हो गई थी मौत
- हिट एंड रन में फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- हादसे में एक बच्चे की हो गई थी मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। सेक्टर-11 में हिट एंड रन में एक बच्चे की मौत के बाद फरार हुए कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कार चालक आकाश मनोचा 13 अगस्त को सेक्टर-11 के एक सेलून में बाल कटवाने के लिए आया था। बाल कटवाने के बाद वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में वापस जा रहा था। इसी दौरान उसने पीछे देखे बिना गाड़ी बैक कर दी थी और वह खेल रहे दो बच्चे कार की चपेट में आ गये थे। इसके बाद आकाश मनोचा मौके से कार सहित भाग गया था।
हादसे में चार साल के बच्चे की मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची की हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। पिछले 12 दिन से पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान मृतक बच्चों के परिजनों ने दो बार हंगामा भी किया था। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत से परिजनों को शांत किया था।