फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में दो युवकों ने की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
24 घंटे में दो युवकों ने की आत्महत्या
विज्ञापन


- भाई को बचाने बहनें पहुंची पुलिस चौकी, लेकिन 18 वर्षीय युवक लगा चुका था फंदा
- भैंसा टिब्बा निवासी 23 वर्षीय पेंटर ने नशे में लगाया फंदा, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शहर में 24 घंटे के अंदर सुसाइड की दो वारदातें हुईं। एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे सेक्टर-15 स्थित अपने घर पर फंदा लगा लिया। दूसरी घटना एमडीसी के भैंसा टिब्बा की है, जहां एक पेंटर ने भी फांसी लगा ली। दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में ले जाया गया।
विज्ञापन

सेक्टर-15 में रहने वाला 18 वर्षीय आकाश अपने घर पर बहनों के साथ था। घटना से कुछ देर पहले आकाश के पिता अपनी ड्यूटी के लिए चले गए। अचानक आकाश ने अपनी बहनों से कहा कि वह जान देने जा रहा है। तुरंत उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया, जिसे देखकर बहनें घबरा गईं और घर से महज चंद मीटर की दूरी पर स्थित सेक्टर-15 की पुलिस चौकी पहुंच गईं। वहां से साथ में पुलिस कर्मी भी तुरंत आकाश के घर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर देखा तो वह फंदे से लटक रहा था। तत्काल उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना एमडीसी के भैंसा टिब्बा की है। 23 वर्षीय पेंटर पंकज अपनी पत्नी के साथ भैंसा टिब्बा में रहता था, जबकि उसके परिवार के अन्य सदस्य आगरा में रहते हैं। अक्सर वह शराब पीता था, जिसे लेकर पति-पत्नी में कहासुनी में भी हो चुकी थी। रविवार देर रात करीब पौने दो बजे उसने नशे में खुद के कमरे में ही फंदा लगा लिया। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन तब उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक के शव का सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें