नोएडा और रोहतक (करनाल) के ध्यानार्थ
नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार
- आरोपियों को करनाल के उचाना गांव से किया गिरफ्तार
- पिंजौर में किराए के मकान में रहते हैं आरोपी कपिल और सावन
अमर उजाला ब्यूरो
पिंजौर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेशकर उन्हें न्यायिक हिरासत में अंबाला जेल भेज दिया। जांच अधिकारी जसविंद्र ने बताया कि आरोपियों को करनाल के उचाना गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी कपिल करीब 23 साल का है जबकि अन्य दोनों आरोपी सावन और बंटी तकरीबन 20 साल के हैं। आरोपी कपिल और सावन किराए के मकान में रह रहे थे जबकि आरोपी बंटी का पिंजौर में घर है।
क्या है मामला:
नाबालिग पीड़िता की मां ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि आरोपी कपिल ने फरवरी माह में उसकी बेटी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में आरोपी ने वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसे रत्तपुर कालोनी में बुलाकर जबरदस्ती कमरे में बंद कर आरोपी कपिल ने फिर से उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए जबकि आरोपी सावन ने उसके साथ छेड़खानी की। इस दौरान तीसरा आरोपी बंटी भी वहीं मौजूद रहा। पुलिस ने नाबालिग की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, आईपीसी की धारा 376 के साथ-साथ अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के लिए कोशिशें शुरू कर दी थीं।