फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजनी हत्या मामले में आरोपी पति को आज किया जाएगा पेश

विज्ञापन
विज्ञापन
रजनी हत्या मामले में आरोपी पति को आज किया जाएगा पेश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
16 जनवरी से लापता महिला की हत्या के मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई, लेकिन रिमांड के दौरान भी आरोपियों से पुलिस कुछ नहीं उगलवा सकी। नतीजतन, अब तक न तो शव की बरामदगी हुई और न ही इस मामले में कोई नया खुलासा हुआ। रजनी की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी वकील मनमोहन को दो बार रिमांड पर लेने के बाद मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए पुलिस के पास अब लाई डिटेक्टर या नारको टेस्ट का ही विकल्प है।
16 जनवरी से लापता एडवोकेट मनमोहन कुमार की पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाने के बाद से पुलिस इस मामले को सुलझाने में जुट गई। लेकिन, जितनी आगे बढ़ी जांच उतनी ही उलझती गई। हत्या के इस राज की गुत्थी सुलझाने में पुलिस पिछले 15 दिनों से जुटी हुई है। इस दौरान हत्या के मामले में गिरफ्तार मोनिका और उसके जीजा संदीप और मनमोहन की गिरफ्तारी के बाद भी पुलिस हत्यारोपियों से न तो शव के बारे में उगलवा सकी और न ही सुराग मिला। बरामदगी के नाम पर रस्सी और साड़ी और ज्वेलरी मिली, लेकिन इतने दिनों बाद अब भी शव की बरामदगी न तो होना पुलिस पर एक सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
पुलिस की तमाम कोशिशें साबित हुई नाकाफी
रिमांड बढ़ाने से पहले जब मनमोहन को अदालत में पेश कर ले जाया जा रहा था, उस दौरान भी रजनी के परिजनों और दोस्तों ने उसके साथ मारपीट की कोशिश की थी। परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए इस मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए शव बरामद करने की मांग की थी। रिमांड बढ़ाने के बाद की गई पूछताछ के बाद पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाशी भी की, लेकिन बेनतीजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें