फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम से लौट रहे बुजुर्ग को गश्त कर रहे एएसआई ने थाने में लेजाकर बेरहमी से की थी पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
थाने ले जाकर 64 वर्षीय बुजुर्ग को पिटने पर एएसआई और एसपीओ सस्पेंड
विज्ञापन

- काम से टाटा 407 में सहयोगी के साथ लौट रहा था बुजुर्ग, गंभीर हालत में जीएमसीएच सेक्टर-32 में किया रेफर
- एएसआई और एसपीओ के सस्पेंड होने पर महादेवपुर सकेतड़ी के लोगों ने सड़क से हटाया जाम
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
सोमवार को एमडीसी स्थित गुरुद्वारा चौक पर सुबह 11 बजे महादेवपुर सकेतड़ी के लोगों ने जाम लगा दिया। मामला था पुलिस के द्वारा बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई करने का। लोगों ने पुलिस पर बुजुर्ग की पिटाई का आरोप लगाते हुए करीब एक घंटे तक सड़क जाम रखा। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए मारपीट के आरोपी एएसआई को सस्पेंड करने के बाद लोगों ने जाम हटाया। जिसके बाद दोबारा वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।
जय ज्वाला ट्रेडर्स के मालिक राकेश गोयल ने बताया कि वह ट्रेडिंग का काम करते हैं और सकेतड़ी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग ड्राइवर मोहम्मद रमजान गाड़ी और सहयोगी ड्राइवर तिवारी उसके पास काम करते हैं। रविवार रात साबुन का ट्रक देरी से आया था, जिसे उतारने के बाद रमजान और तिवारी को टाटा 407 को सकेतड़ी स्थित निवास पर ले जाने के लिए कहा था। मनसा देवी से सकेतड़ी की ओर जा रहे थे, एक शराब के ठेके के पास एक टवेरा पीसीआर खड़ी थी, जिसमें पुलिस ड्राइवर और एएसआई मौजूद थे। पुलिस ने टाटा 407 को ओवरटेक करके अंडरब्रिज के पास रोक लिया। पुलिस ने गाड़ी के कागजात दिखाने के लिए कहा, जिस पर बुजुर्ग ड्राइवर ने कागज देते हुए कहा कि आप कागजात रख लो और मुझे यह गाड़ी सुबह रिपेयर करवाने के लिए लेकर जानी है, इसलिए जाने दो, आप सुबह जहां बुलाओगे, मैं आ जाऊंगा। लेकिन पुलिस अधिकारी ने बुजुर्ग की एक न सुनी और टाटा 407 में सवार दोनों ड्राइवरों को अपने साथ ले गया। मनसा देवी कंप्लेक्स थाने ले जाकर दोनों के कपड़े उतरवाकर जमकर पिटाई की। पैरों और हिप पर खूब डंडे मारे, जिसमें बुजुर्ग ड्राइवर के पैर से खून आने लगा। इसके बाद पुलिस ने उनके पास जो पैसे थे, वह छीन लिए और वहां से भगा दिया। घायल बुजुर्ग ड्राइवर को उसका साथी पंचकूला के जनरल अस्पताल सेक्टर-6 ले गया। लेकिन हालत गंभीर होने से उसे जीएमसीएच सेक्टर-32 में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


दो घंटे तक लगाया सड़क पर जाम
वहीं, सोमवार को पंचकूला पुलिस के एएसआई करनैल पर एक बुजुर्ग की नाजायज पिटाई करने का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। एक तरफ महिलाएं बैठ गईं और दूसरी तरफ पुरुष। जिसकी वजह से सड़क पर दूर-दूर तक वाहनों की कतारें लग गईं। इस सड़क पर करीब दो घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों ने बताया कि बीती रात तब शराब के नशे में धुत दो पुलिस कर्मियों ने बुजुर्ग को थाने में ले जाकर बुरी तरह से पीटा। इस पिटाई से उन्हें चंडीगढ़ के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं हंगामे के काफी देर बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी एएसआई को सस्पेंड कर दिया गया। पुलिस की ओर से आरोपी एएसआई के खिलाफ कार्रवाई होने के बाद ही लोगों ने सड़क से जाम खोला।
विज्ञापन


एएसआई करनैल सिंह और एसपीओ जगजीत सिंह सस्पेंड
एसएचओ भगवान दास ने बताया कि बुजुर्ग से पिटाई के मामले में एएसआई करनैल सिंह और एक पीसीआर चालक को सस्पेंड कर दिया गया। रहा सवाल पुलिस पर पब्लिक के भरोसा होने का तो चाहे कोई भी आरोपी हो, वह कानून के दायरे से बाहर नहीं है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें