फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भुज के लिए होगी रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ................
विज्ञापन


आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए भुज जाएगी पुलिस
-हिंसा भड़काने के लिए दिए गए थे 1.25 करोड़
-पवन ने किया कबूल, लखनऊ में दोस्त के पास छुपाया
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हुई हिंसा के मामले का मास्टरमाइंड आदित्य इंसां गुजरात के भुज और आसपास के शहरों में हो सकता है। पवन इंसां की लालड़ू से गिरफ्तारी के बाद स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के तहत गठित टीमें जल्द ही गुजरात और आसपास के प्रदेशों में छापेमारी कर सकती हैं। रिमांड के दौरान पवन इंसां ने यह भी माना कि पंचकूला में हिंसा भड़काने के लिए हनीप्रीत ने सवा करोड़ रुपये डेरा नामचर्चा घर के इंचार्ज चमकौर सिंह को देने के लिए कहा था। जिनमें 25 लाख रुपये तो मिले, लेकिन बकाया राशि उत्तर प्रदेश स्थित लखनऊ के एक दोस्त के पास है।
पुलिस रिमांड के दौरान डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट की ओर से 25 अगस्त को साध्वी यौन शोषण मामले में दोषी करार देने के बाद हुई हिंसा में 36 लोगों की मौत हुई थी, जबकि पंचकूला में करोड़ों की संपत्ति का भी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन

आरोपी पवन इंसां ने दंगा मामले में मोस्टवांटेड आदित्य इंसां के बारे में खुलासा किया है कि वह गुजरात के भुज में छिपा था, जबकि पवन अपने सहभागी अभिजीत उर्फ बबलू महाराष्ट्र के फलटन में था। माना जा रहा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब एसआईटी आदित्य इंसां की गिरफ्तारी के लिए भुज जाएगी।
विज्ञापन

-------------
पवन ने हिंसा में इस्तेमाल मोबाइल पत्नी के पास छुपाया
पवन ने कबूल किया है कि हिंसा के दौरान जिस मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, वह उसकी पत्नी के पास छुपा दिया था, जिसे पुलिस जल्द बरामद करेगी। आरोपी पवन इंसां के खिलाफ 25 अगस्त को पंचकूला में हुए दंगों और देशद्रोह और हिंसा की साजिश में शामिल होने का आरोप है। आरोपी की गिरफ्तारी सोमवार को लालड़ू से हुई थी, जिसे पूछताछ के लिए पांच दिन की रिमांड पर लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें