फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुररानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क पर फैले कीचड़ में बाइक फिसलने से गिरे युवक की मौत
विज्ञापन


- त्रिलोकपुर मार्ग पर लगे स्क्रीनिंग प्लांट के कारण सड़क पर फैला था कीचड़
- लोगों ने की लापरवाही बरतने वालों केस दर्ज करने की मांग

अमर उजाला ब्यूरो
रायपुररानी।
रायपुररानी-मोरनी रोड़ पर गांव मानकटबरा के पास स्क्रीनिंग प्लांट के सामने फैले कीचड़ में मोरनी के एक युवक की बाइक फिसल गई, इस दौरान सड़क पर गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लेकिन पीजीआई में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। रायपुररानी-पंचकूला रोड़ पर अमराला गांव स्थित एक फैक्टरी में रात को अपनी ड्यूटी खत्म करके भोज बालग मोरनी ब्लाक के गांव नरवाड़ निवासी संजीव पुत्र बलदेव अपने घर लौट रहा था जैसे ही मंगलवार आधी रात को संजीव इस सड़क से गुजर रहा था तो मानकटाबरा पहुंचते ही उसकी बाइक कीचड़ में फिसल गई और संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे उपचार के लिए पीजीआई दाखिल करवाया गया, जहां बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

हादसा होने के बाद विभाग देगा प्लांट मालिकों को नोटिस
पीडब्लयूडी विभाग स्क्रीनिंग प्लांट्स को नोटिस देकर कार्रवाही करने का भरोसा दे रहा है, लेकिन इससे पहले भी एक युवक पहले भी धूल में गाड़ी नहीं दिखने के कारण मौत हो गई थी। काबिले गौर है कि क्षेत्रवासियों की पुरजोर मांग पर पिछले ही वर्ष रायपुररानी - मोरनी वाया छोटा त्रिलोकपुर मार्ग का पुर्ननिर्माण हुआ था लेकिन इसी मार्ग पर स्थित स्क्रीनिंग प्लांट की वजह से कीचड़ जमा होने के साथ-साथ रोड भी टूटता जा रहा है लेकिन आज तक प्रशासन ने प्लांट मालिकों पर कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन


लापरवाह लोगों पर दर्ज हो केस
यदि सड़क पर कीचड़-मिट्टी नहीं होती तो संजीव आज अपने परिवार के बीच होता। माइनिंग के बड़े-बड़े स्टॉक लगे होने से सड़क पर मिट्टी पहुंच गई, जिससे हादसे हो रहे हैं। वहीं लोगों ने लापरवाह लोगों के खिलाफ प्रशासन से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन हरपाल सिंह ने बताया कि सड़क मार्ग सरकार की संपत्ति है और इसे नुकसान नहीं पहुंचाया जा सकता, यदि सड़क पर मिट्टी फेंकी गई, तो इसकी जांच करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी और स्क्रीनिंग प्लांट्स को नोटिस देकर जवाब मांगा जाएगा। ऐसी कोताही बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सड़क को साफ-सुधरा रखना हमारा दायित्व बनता है और यदि कीचड़ से सड़क पर फिसलन है, इसे तुरंत साफ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें