फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारों के नाम पर गैंग चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कारों के नाम से गैंग चलाने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
विज्ञापन

10 वारदात कबूलीं, 11 अगस्त को इंडस्ट्रियल एरिया में गोली चलाकर ढाई लाख की लूट में था शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
जेन, स्विफ्ट, इटियॉस और के-10 गैंग। कार कंपनियों के नाम पर लूट के गैंग के मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मोबाइल पर बातचीत के बहाने बैंक की शाखाओं में मोटी रकम निकालने वालों पर नजर रख इन्हीं ब्रांड की कारों में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के मास्टरमाइंड सतपाल उर्फ सत्ता की गिरफ्तारी के बाद लूट के 10 मामले सुलझने का पुलिस ने दावा किया है। इसी गैंग ने 11 अगस्त को पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-टू में गोली मारकर एक फैक्टरी के अकाउंटेंट से 2.5 लाख रुपये लूटे थे। पुलिस इस गैंग के फरार अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस कमिश्नर एएस चावला ने संवाददाताओं को बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया में 11 अगस्त को हुई लूट की वारदात को सुलझाने में सफलता मिली है। इस संबंध में 11 अगस्त को सेक्टर-20 में पंचकूला में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी ने गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। इस मौके पर उसके साथ सुखजीत सिंह भी था। आरोपी ने बताया कि उसका साथी सुखजीत सिंह बैंक में बैठकर उन व्यक्तियों की रेकी करता था जो व्यक्ति बैंक से कैश लेकर जाते थे। जैसे ही व्यक्ति बैंक से कैश लेता तो सुरजीत बैंक से बाहर आकर अपने साथी सतपाल सिंह को बताता था। आरोपी कैश लेकर जा रहे व्यक्ति का पीछा करते थे। मौका मिलते ही उस व्यक्ति से कैश छीन लेते थे और विरोध करने पर गोली चलाने से गुरेज नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने पुलिस को बताया कि 2005 में पंचकूला में अपने तीन-चार साथियों के साथ जेन कार में लूट की वारदात को अंजाम देते थे। इसके बाद जेन, स्विफ्ट, इटियॉस और के-10 गैंग के नाम पर लूट की वारदातों को अंजाम देते रहे। आरोपी सतपाल ने पूछताछ में कबूला है कि अब तक पंचकूला में ऐसी 10 वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। अब 11 अगस्त की वारदात में प्रयोग रिवाल्वर बरामद करने सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें