फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसा की साजिश के मास्टरमाइंड से पूछताछ में मिलेगा हनीप्रीत और आदित्य का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन


हिंसा फैलाने का मास्टरमाइंड दिलावर सात दिन के रिमांड पर
पूछताछ में मिलेगा हनीप्रीत और आदित्य का सुराग
अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला।
25 अगस्त को पंचकूला में हिंसा भड़काने और देशद्रोह के मामले में गिरफ्तार आरोपी दिलावर इंसा को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे पूछताछ के लिए सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। सिरसा डेरा स्थित स्कूल का प्रशासक होने की वजह से दिलावर के डेरा प्रमुख के साथ रहे ताल्लुक और लड़कियों को उस तक पहुंचाने के बारे में भी पुलिस पूछताछ के दौरान जानकारियां हासिल की करेगी। माना जा रहा है कि पुलिस दिलावर से दंगे के बाद से फरार हनीप्रीत और डेरा प्रवक्ता आदित्य इंसा के लोकेशन को लेकर भी अहम जानकारियां हासिल करेगी। डीजीपी बीएस संधू ने कहा कि एसआईटी की अलग अलग टीमें डेरे के 45 सदस्यीय कोर कमेटी के सदस्यों से पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें से कुछ गिरफ्तारियां भी हुईं है। बता दें कि पंचकूला में हिंसा भड़काने की साजिश शामिल आरोपी दिलावर इंसा को स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने सोनीपत से गिरफ्तार किया था। रिमांड के दौरान पुलिस हनीप्रीत, आदित्य इंसा सहित हिंसा की साजिश में शामिल तमाम आरोपियों के बारे में सुराग हासिल करेगी। मामले में पहले ही सुरेंद्र धीमान, चमकौर सिंह, दान सिंह, गोविंद की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।

नोटिस के बाद भी न पहुंचने वालों के नाम जारी होगा वारंट
डीजीपी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब पुलिस के कर्मी अगर नोटिस के बाद भी नहीं पहुंचते हैं, तो उनके नाम गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। मामले में हरियाणा और पंजाब पुलिस के 12 सुरक्षा कर्मियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशी के बाद सिक्योरिटी का किया जाएगा रिव्यू
डीजीपी ने कहा कि पंचकूला, सिरसा और रोहतक के सुनारिया में अर्धसैनिक बलों की तैनाती रखी जाएगी, जबकि शेष को वापस भेज दिया जाएगा। 45 सदस्यीय कमेटी से पूछताछ के आधार पर इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें