सुरियावां थानाक्षेत्र के बनकट गांव में बृहस्पतिवार की रात सेंध लगाकर चोरों ने एक लाख से अधिक के आभूषण और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की खबर मिलने पर यूपी 100 पर परिवारवालों ने फोन किया। तहरीर मिलने पर पुलिस ने छानबीन की।
बनकट गांव निवासी केदार यादव का गांव के एक किनारे पक्का मकान है। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार रात सभी लोग खाना आदि खाकर सो गए। देर रात आए चोरों ने घर के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर दो पेटी, दो अटैची और एक बैग उठा ले गए, जो घर से 500 मीटर के दूरी पर पीपल के पेड़ के नीचे तोड़ कर फेंक दिया गया था। सुबह सेंध लगने पर पीड़ित ने यूपी 100 पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस ने थाने में तहरीर देने को कहा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौका-मुआयना किया। पीड़ित के मुताबिक, अटैची में रखी दो सोने की सिकड़ी, एक लाकेट, कान का झुमका के अलावा आधा दर्जन कीमती साड़ी उठा ले गए। परिवार में महिलाओं के अलावा केदार यादव का भतीजा नीरज यादव ही था। अन्य परिवार के सदस्य मुंबई रहते हैं। सीओ भदोही परमहंस मिश्र ने कहा कि पुलिस काम कर रही है।