फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 महीने की गर्भवती निकली 12 साल की बच्ची, डॉक्टरी जांच में पता चला एक सच

Sat, 12 Aug 2017 10:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
10 साल की बच्ची के बाद 12 साल की बच्ची के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। डॉक्टर से जांच कराई तो मां बाप को एक खौफनाक सच का पता चला। घटना पंजाब के जालंधर की है।  परागपुर स्थित एक गांव की 12 साल की बच्ची के गर्भवती होने की बात ने सनसनी फैला रखी है।
विज्ञापन


बच्ची करीब 5 महीने की गर्भवती बताई जा रही है। रेप करने वाला 47 साल का सुदर्शन साही घर में किराए पर रहता है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और सिविल अस्पताल से लड़की का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन

उम्र की जांच के लिए गठित होगा बोर्ड

बच्ची के साथ दुराचार किया
मिली जानकारी के मुताबिक, बंगाली युवक सुदर्शन करीब दो-तीन महीने से उसके साथ रेप करता आ रहा था। हाल ही में बच्ची की तबीयत बिगड़ी तो परिवार वाले उसे अस्पताल लेकर गए। वहां पता चला कि बच्ची गर्भवती है। यह सुनकर मां बाप के पैरों तले जमीन खिसक गई।

उसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी। मां बाप ने बच्ची की उम्र 12 साल बताई है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि उसकी उम्र का कोई दस्तावेज नहीं है। ऐसे में उम्र का सही पता लगाने के लिए भी एक मेडिकल बोर्ड बनाने की तैयारी की जा रही है। डॉ. गुरमीत कौर का कहना है कि गर्भपात का समय निकल चुका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें