फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी में हादसा: 12 साल की बच्ची को स्कूल बस ने कुचला, मौके पर ही मौत, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 06 Jul 2022 04:31 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)

सार

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल बस चालक लापरवाही व तेज गति से बस को चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। चालक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
जिया की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर गांव खरसानकी के निकट एक तेज रफ्तार स्कूल बस ने 12 साल की बच्ची को कुचल दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। खरसानकी गांव निवासी 12 वर्षीय जिया अपने मम्मी-पापा और छोटी बहन के साथ स्कूल जाने को निकली थी।

विज्ञापन

रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर गांव के निकट ही जिया सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान रेवाड़ी की तरफ से जा रही एक निजी स्कूल की बस ने जिया को टक्कर मार दी। इस हादसे में जिया की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक स्कूल बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।

घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने रेवाड़ी-भाड़ावास रोड पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलने के बाद भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ग्रामीणों का कहना था कि स्कूल बस चालक लापरवाही व तेज गति से बस को चला रहा था जिसके कारण यह हादसा हुआ। चालक को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें