फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजपुरः पार्टी के बहाने ले जाकर 3 दोस्तों ने की दसवीं के छात्र की हत्या, छिपा दिया शव

Mon, 05 Nov 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जलालाबाद (फिरोजपुर)
विज्ञापन
Dead Body
विज्ञापन
तीन दोस्तों ने दसवीं कक्षा के छात्र स्वरूप सिंह (18) की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश मृतक के चाचा रंजीत सिंह के भैंसों वाले कमरे में छिपा दी। आरोपी शनिवार रात छात्र को पार्टी के बहाने घर से लिवा कर गए थे। सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह धामी और थाना सदर के एसएचओ भोला सिंह पुलिस पार्टी समेत घटनास्थल पर पहुंच गए और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना सदर पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर आरोपी तीनों दोस्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला हो सकता है। फिरोजपुर जिले के ढंढी खुर्द निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि शनिवार रात करीब नौ बजे गांव के रहने वाले सर्बजीत सिंह पुत्र बलविंदर सिंह, रेशम सिंह पुत्र प्यारा सिंह व मंगत सिंह पुत्र जंगीर सिंह उसके बेटे स्वरूप सिंह को पार्टी के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे। सभी बच्चे बालिग हैं। देर रात तक स्वरूप  घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी गांव में तलाश शुरू कर दी। उसके बारे में रिश्तेदारों में भी पूछताछ की गई। लेकिन कहीं उसका सुराग नहीं लगा।

सतनाम ने बताया कि उसके बेटे स्वरूप की लाश भैंसों वाले कमरे में मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि उसके बेटे स्वरूप की हत्या उक्त तीनों दोस्तों ने की है। उधर, सूचना मिलते ही डीएसपी जसपाल सिंह व थाना सदर प्रभारी भोला सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। एसएचओ भोला सिंह ने बताया कि पारिवारिक सदस्यों के बयान के आधार पर अगली कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम के लिए शव फाजिल्का के सिविल अस्पताल भेज दिया है। एसएचओ ने बताया कि सतनाम सिंह के बयान पर आरोपी सरबजीत सिंह, रेशम सिंह व मंगत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि मामले की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी निकलेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें