फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में हादसों में तीन की मौत: जालंधर-अमृतसर हाइवे पर 10 वाहन भिड़े, मोगा में धुंध में टकराईं चार गाड़ियां

Mon, 25 Dec 2023 09:19 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर/मोगा/मानसा (पंजाब)

सार

पंजाब में धुंध की वजह से कई वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
मोगा में भिड़े वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यास के नजदीक रविवार सुबह धुंध के कारण 10 वाहन आपस में टकरा गए। इस कारण कई लोग घायल हो गए। राहगीरों ने घायल लोगों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया। इस दौरान सीमेंट से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर फ्लाईओवर से करीब 40 फुट नीचे जा गिरा। ट्रक चालक को मामूली चोट आई हैं। हादसे के कारण लंबा जाम लग गया। 

विज्ञापन


पुलिस ने दो घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। कार चालक अमृत निवासी लुधियाना ने बताया कि वह अपनी कार में धीमी रफ्तार से गाड़ियों के पीछे जा रहा था, जैसे ही वह ब्यास के नजदीक पहुंचे तो हाईवे पर एक टैंपो दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। देखते ही देखते अचानक गाड़ियां एक-दूसरे से टकराने लगीं। उन्होंने अपने परिवार को राहगीरों की मदद से गाड़ी से बाहर निकला। गनीमत रही कि हादसे के दौरान जानी नुकसान नहीं हुआ।

धुंध में टकराईं चार गाड़ियां, दो घायल

उधर, मोगा के कोटई सेखां रोड पर गांव लोहारा के पास धुंध के चलते चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। पहले एक ट्राला और बोलेरो के बीच टक्कर हुई। इसके बाद पीछे आ रही दो इनोवा कारों की टक्कर हो गई। हादसे में बोलेरो सवार दो लोग जख्मी हो गए। घायलों का मोगा सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। बोलेरो गाड़ी के चालक शोएब खान ने बताया की वे जीरा से जगरांव जा रहे थे। मोगा के गांव लोहारा के पास आगे से आ रहे ट्रक ने अचानक कट मारा और गलत दिशा में आ गया। धुंध ज्यादा होने के चलते उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन

ब्यास पुल पर भिड़े वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

अमृतसर: इनोवा की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत

तेज रफ्तार इनोवा की टक्कर से व्यक्ति की मौत हो गई। थाना कैंट की पुलिस ने इनोवा चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिलप्रीत सिंह निवासी न्यू आजाद नगर सुल्तान विंड रोड ने पुलिस को बताया कि वह परिवार समेत ननिहाल खालसा एवेन्यू निक्का सिंह कॉलोनी राम तीर्थ रोड पर रह रहे हैं। उसके पिता 100 फुट रोड पर काम करते हैं। उनके पिता साइकिल पर घर आ रहे थे। रात आठ बजे खालसा कॉलेज के सामने तेज रफ्तार इनोवा ने पिता को टक्कर मार दी। दुर्घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां पर उनकी मौत हो गई।

ऑटो और कार की भिड़ंत में महिला समेत दो की मौत

मानसा में बरनाला रोड पर एक ऑटो व कार में हुई भिड़ंत में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में चार लोग घायल हैं। हादसे के बाद से कार चालक फरार बताया जा रहा हैं। घटना रविवार देर शाम की हैं। जानकारी के अनुसार गेंदा सिंह अपने ऑटो से बरनाला रोड से मानसा की ओर आ रहे थे तभी उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

हादसे में गेंदा सिंह (58) निवासी भाई देसा की मौके पर ही मौत हो गई जबिक इस हादसे में घायल चार लोगों को राहगीरों की मदद से मानसा के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां जीतो कौर ने भी दम तोड़ दिया। सभी लोग एक ही परिवार के हैं। थाना सदर मानसा के पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में कार चालक सर्बजोत सिंह निवासी लुधियाना के खिलाफ मुकदमा दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया हैं।

बठिंडा: ट्रक चालक ने चार कारों को मारी टक्कर, पांच लोगों को आई चोट

बठिंडा में हाजी रत्न चौक पर सोमवार देर रात को एक शराबी ट्रक चालक ने चार गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों को मामूली चोट आई है। वहीं चार गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। लोगों ने जब ट्रक चालक को पकड़ा तो वह लड़खड़ा रहा था। उसने कहा कि ब्रेक फेल हो गए थे। लोगों ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें