फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 और 500 के नए नोटों के साथ दो युवक गिरफ्तार, चौंकाने वाला खुलासे

Tue, 31 Jan 2017 06:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के चलते की गई नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गुलाबी नोटों और 500 के नए नोटों के साथ गिरफ्तार किया गया। घटना पंजाब के लुधियाना की है। एंटी नारकोटिक्स विभाग की पुलिस ने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर की गई नाकाबंदी में दो आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 1.40 लाख रुपये की जाली करेंसी बरामद की है। इसमें दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट शामिल है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में मोगा के गांव बिलासपुर के रहने वाले भूपिंदर सिंह उर्फ भिंदर और जगरांव के गांव चक्कर निवासी जगदीश सिंह उर्फ दीशा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

एंटी नारकोटिक्स विभाग के एसएचओ सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने कहा कि पुलिस ने सिविल अस्पताल के पास विधानसभा चुनाव के मद्देनजर नाकाबंदी की थी। इस दौरान आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे थे। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान दोनों को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख आरोपियों ने वहां से मोटरसाइकिल भगा ली। पुलिस ने आरोपियों का पीछा करके उनको काबू कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाशी ली तो उनके कब्जे से जाली नोट निकले। पुलिस पूछताछ में दोनों ने कहा कि वह रायकोट के रहने वाले बाबी नाम के युवक से जाली करंसी लाए थे। वह यह करेंसी लुधियाना में चलाना चाहते थे। पुलिस के मुताबिक बाबी से पूछताछ करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अब बाबी और नोट प्रिंटर का भी पता लगाने में जुटी हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें