फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग कर सहेली संग लौट रही महिला से स्नैचिंग

Sat, 04 Jul 2015 01:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में एक बार फिर बाइक सवार स्नैचर गिरोह सक्रिय हो गया है। सेक्टर-70 में शुक्रवार सुबह योग कर घर लौट रही आईवरी टावर निवासी महिला से स्नैचिंग का मामला सामने आया है। बाइक सवार स्नैचर महिला के गले से ढाई तोले सोने की चेन झपट कर ले जाने में कामयाब रहे। घटना की सूचना पुलिस को दी। साथ ही बाइक का नंबर भी पुलिस को दे दिया है।
विज्ञापन


सेक्टर-70 आईवरी टावर निवासी प्रकाश कौर रोजाना की तरह पार्क से योग करके घर लौट रही थीं। उनके साथ उनकी एक अन्य साथी महिला भी थी। सुबह करीब 6.20 जब वह सोसाइटी के गेट पर खड़े होकर बातचीत कर रही थी। तभी दो बाइक सवार युवक वहां पर तेजी से आए और उसके गले से चेन झपट कर फरार हो गए।

प्रकश कौर ने बताया कि स्नैचर पहले से ही वहां पर घूम रहे थे। सोसाइटी के चौकीदार ने भी उन्हें देखा था। उन्हें वारदात का अंदेशा सुबह ही हो गया था। इसलिए उन्होंने चुन्नी से अपने आप को कवर भी किया था। फिर भी झपटमार उनकी चेन झपटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घटना के बाद उन्होंने शोर मचा दिया। इस दौरान योग कर लौट रहे अन्य लोगों ने भी उन्हें पकड़ने की कोशिश की। लोगों ने बाइक सवारों पर पत्थर मारे तो दूसरी तरफ एक साइकिल सवार ने स्नैचरों पर अपनी साइकिल तक दे मारी। लेकिन, बाइक सवार वहां से तेजी से भागने में कामयाब रहे।

वहीं, इस दौरान बाइक सवार का नंबर नोट कर लिया था। साथ ही इस संबंध में पुलिस को भी सूचित कर दिया था। जिक्रयोग है कि इससे पहले बाइक सवार गिरोह ने फेज पांच, एक, दो और तीन में लगातार वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद पुलिस ने कुछ युुवाओं को गिरफ्तार भी किया था। साथ ही उनसे लूटा हुआ सामान बरामद किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें