फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुटबाजी रोकने को आप ने पंजाब में बनाया नया ढांचा

Sat, 04 Jul 2015 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
आखिर आम आदमी पार्टी ने जिला कनवीनर का पद खत्म कर ही दिया। पार्टी में बढ़ रही गुटबाजी पर लगाम कसने को आप ने पंजाब में नया संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है। शुक्रवार को पंजाब प्रभारी संजय सिंह ने पंजाब इकाई के नेताओं के साथ अलग-अलग कई बैठकें कर इसे अंतिम रूप दिया। शनिवार को इसका औपचारिक ऐलान किया जाएगा।
विज्ञापन


आप अब सूबे में सबसे पहले जोन स्तरीय कमेटी बनाएगी। जिसमें एक मेंबर दिल्ली और एक पंजाब का होगा। यह जोन लोक सभा हलके का होगा। एक जोन के अधीन कुछ विधानसभा हलकों का एक सेक्टर होगा। उसमें भी एक मेंबर दिल्ली और एक पंजाब का होगा।

इसके बाद विधानसभा हलके की कमेटी बनेगी। उसमें भी एक-एक मेंबर दिल्ली और पंजाब का होगा। इसमें यह शर्त भी रखी गई है कि विधानसभा हलके की कमेटी में जो पंजाब का मेंबर होगा, वह स्थानीय नहीं होना चाहिए। विधानसभा हलके को कुछ सेक्टरों में बांटा जाएगा। फिर सेक्टर में कुछ बूथ लिए जाएंगे। आखिर में बूथ लेवल कमेटियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि फिलहाल सुच्चा सिंह छोटेपुर ही सूबा कनवीनर रहेंगे। इस संगठन से पंजाब इकाई में हर स्तर पर दिल्ली का दखल काफी बढ़ जाएगा। इसका मकसद जिलों में चल रही गुटबाजी को रोकना है। पिछले दिनों दिल्ली से आई पार्टी की विशेष टीम ने पूरे पंजाब का दौरा कर वॉलेंटियर्स से फीडबैक लिया था। जिसमें यह सामने आया था कि बहुत से जिलों में बहुत से लोग जिना कनवीनर के साथ नहीं चल रहे हैं।

कई जगह सत्ता के कई केंद्र हो गए हैं। जिसके बाद यह फैसला लिया गया। पहले से आशंका जताई जा रही थी कि अब जिला कनवीनरों का क्या होगा। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के तीन जिला कनवीनरों को जोन कमेटियों में शामिल किया गया है।

पर बाकियों का क्या होगा, इस पर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है। पार्टी ने अब तमाम वर्गों को जोड़ने का फैसला भी किया है। इसके तहत यूथ, महिला, ट्रेड विंग गठित किए जाएंगे। लुधियाना के हरजोत बैंस को यूथ और रिक्की वालिया को ट्रेड विंग का इंचार्ज बनाया गया है।

महिला विंग की कमान तलवंडी साबो से पार्टी उम्मीदवार बलजिंदर कौर को सौंपी गई है। उनके साथ सोनिया और गुरप्रीत कौर गिल को लगाया गया है। मोहाली से लोक सभा उम्मीदवार हिम्मत शेरगिल को लीगल सेल का हेड बनाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें