फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ियों में फैंसी नंबर का क्रेज: 16.50 लाख में बिका CH01-CW0001, आरएलए ने कमाए 2.26 करोड़ रुपये

Mon, 23 Sep 2024 09:41 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीडब्ल्यू के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसमें सीएच01-सीडब्ल्यू 0001 नंबर के लिए साढ़े 16 लाख रुपये की बोली लगी।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में फैंसी नंबर का क्रेज। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के लोगों में वाहनों के लिए फैंसी (वीआईपी) नंबर खरीदने का क्रेज सिर चढ़कर बोलता है। हर बार की तरह इस बार भी शहर के लोगों ने फैंसी नंबर के लिए की गई नीलामी में दिल खोल कर बोली लगाई है। यह कोई पहला मौका नहीं है इससे पहले भी शहर के लोगों ने फैंसी नंबर के लिए लाखों रुपये खर्च किए हैं। इससे पहले फैंसी नंबर 0001 के लिए बोली 26 लाख रुपये तक भी लगी है।  
विज्ञापन


सेक्टर-17 स्थित रजिस्टरिंग व लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) ने सोमवार को नई सीरीज सीएच01-सीडब्ल्यू के फैंसी नंबरों की ई-नीलामी की। इसे वीआईपी नंबर का स्वैग ही कहेंगे कि 0001 नंबर के लिए सबसे बड़ी बोली 16.50 लाख रुपये की लगी। इसके बाद 10 लाख रुपये में 0009 नंबर की बोली लगी। इस नीलामी में आरएलए कुल 489 फैंसी नंबरों को बेचने में सफल रहा है, जिससे विभाग को 2.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

इस नीलामी में पुरानी सीरीज के नंबरों को भी रखा गया था, जिसमें सीएच01-सीवी, सीएच01-सीयू, सीएच01-सीटी, सीएच01सीएस, सीएच01सीआर, सीएच01सीक्यू, सीएच01सीपी, सीएच01-सीएन, सीएच01-सीएम, सीएच01-सीएल, सीएच01-सीके, सीएच01-सीजे, सीएच01-सीजी, सीएच01-सीएफ, सीएच01-सीई, सीएच01-सीडी, सीएच01-सीसी, सीएच01-सीबी, सीएच01-सीए समेत अन्य सीरिज के नंबर भी शामिल किए गए थे, जिनमें से भी विभाग कुछ नंबरों की नीलामी करने में सफल रहा है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 21 से 23 सितंबर शाम पांच बजे तक नंबरों के लिए बोली लगी थी। फैंसी नंबरों की नई और पुरानी सीरीज के लिए उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है और अब जो नंबर रह गए हैं, उन्हें वह दोबारा नीलामी में रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएच01-सीडब्ल्यू सीरिज के नंबरों के लिए लगी इतनी बोली

नंबर        कीमत

0005 - 9.98 लाख
0007 - 7.07 लाख
0003 - 6.01 लाख
0002 - 5.25 लाख
0008 - 4.15 लाख
0033 - 3.15 लाख
0006 - 3.01 लाख
0015 - 2.76 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें