कांग्रेस-भाजपा को टक्कर देगी ये पार्टी
- फोटो : File Photo
सीपीआई (एमएल) लिबरेशन आठ वार्डों से चुनाव लड़ेगी। पांच उम्मीदवारों के नाम की घोषणा हो चुकी है, जबकि तीन नामों पर पार्टी में विचार हो रहा है। सोमवार तक तीन नामों की घोषणा भी कर दी जाएगी। यह जानकारी लिबरेशन के चंडीगढ़ के सचिव कॉमरेड कंवलजीत सिंह ने दी।
उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव कि तैयारी पूरी कर चुकी है। 28 नवंबर को नामांकन भरने वाले उमीदवारों कि जानकारी देते हुए कॉमरेड कंवलजीत सिंह ने बताया कि वार्ड नंबर 2 से डॉक्टर नवकिरण नत्त, वार्ड नंबर 14 से रामप्रीत, वार्ड नंबर 20 से राम अजोर, वार्ड नंबर 23 से सुरिंदर कुमार और वार्ड नंबर 24 से अगिन कुमार 28 नवंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे।