फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: पानीपत में कोरोना से एक और मौत, करनाल में 16 नए पॉजिटिव मिले

Sun, 14 Jun 2020 05:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल/झज्जर/पानीपत (हरियाणा)
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : ANI
विज्ञापन

हरियाणा में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। करनाल में रविवार सुबह तीन केस मिलने बाद 13 नए मामले और सामने आए हैं। अकेले एक दिन में ही जिले में संक्रमण के 16 मामले दर्ज किए गए। सबसे ज्यादा सात केस मधुबन पुलिस अकादमी के हैं। वहीं कल्पना चावला मेडिकल कॉलजे की एक डॉक्टर को भी संक्रमित पाया गया। सदर बाजार, शिव कालोनी, नमस्ते चौक, राइस मिल और घरोंदा गांव में भी नए मामले दर्ज किए गए हैं।

विज्ञापन


बहादुरगढ़ में चार नए पॉजिटिव मिले
झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रविवार को कोरोना के चार नए मामले दर्ज किए गए हैं। हालांकि राहत की बात यह रही है कि इसी दिन चार लोग कोरोना को मात देकर अस्पाताल से अपने घर लौट चुके हैं। स्वस्थ्य होकर घर लौटने वाले सभी लोग शंकर गार्डन के एक परिवार से सदस्य हैं। इनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा था। वहीं दूसरी ओर शंकर गार्डन निवासी एक परिवार के तीन सदस्य और सुभाष नगर निवासी एक व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है।


यह भी पढ़ें- पीजीआई के पूर्व विशेषज्ञ बोले- लोग सावधानी बरतें तो देरी से चरम पर पहुंचेगा कोरोना, कमजोर भी पड़ेगा
विज्ञापन


झज्जर जिले में कोरोना के दो अन्य मामले सामने आए हैं। झज्जर शहर के सिलानी गेट निवासी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला है। वह सोनीपत में बैंक में कार्यरत था और रोजाना आना जाना था। वहीं एक अन्य केस जाहिदपुर के रहने वाले व्यक्ति का है। 

पानीपत में कोरोना से पांचवीं मौत
पानीपत में कोरोना से पांचवीं मौत हुई है। 50 वर्षीय व्यक्ति एल्डिको में रहते थे। बताया जा रहा है कि पीड़ित एक सप्ताह पहले दिल्ली से आया था और तभी से तबीयत खराब चल रही थी। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद सैंपल जुटाए गए थे। रिपोर्ट में मृतक कोरोना पॉजिटिव मिला है। 
विज्ञापन


रेवाड़ी में 17 नए पॉजिटिव मिले
रेवाड़ी में भी कोरोना संक्रमण अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। जिले में रविवार को 17 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना के कुल पीड़ितों की संख्या 97 तक पहुंच गई है। शहर के हरिनगर में तीन, मोहल्ला तेजपुरा, कायस्थवाड़ा में दो-दो व जोगिया का मोहल्ला, दुर्गा कालोनी, कुतुबपुर, गुरावड़ा, झौलरी, गुलाबपुरा, सेक्टर-तीन ,हांसाका, कुंभावास, मातरिका अस्पताल में एक-एक नागरिक पॉजिटिव मिले हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें